Switchboard Cleaning Tips: घर की सफाई करते समय ज्यादातर लोग फर्श, रसोई, बाथरूम और फर्नीचर पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन ऐसी बहुत ही चीजें हैं जिनपर अक्सर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है. इन चीजों में दीवारों पर लगे स्विचबोर्ड्स शामिल हैं. स्विचबोर्ड्स को साफ करना या तो लोग भूल जाते हैं या फिर कई बार समझ नहीं पाते हैं कि आखिर उन्हें साफ कैसे किया जाए. जब नए-नए स्विचबोर्ड्स घर में फिट किए जाते हैं, तो वो एकदम साफ और चमकदार लगते हैं, लेकिन रोजाना हाथ लगने, धूल जमने और रसोई की चिकनाई के कारण ये धीरे-धीरे पीले, चिपचिपे और मैले दिखने लगते हैं.
जब स्विचबोर्ड्स बुरी तरह से गंदे हो जाते हैं, तो लोगों को समझ नहीं आता है कि आखिर उन्हें फिर से नए जैसा चमकदार कैसे बनाया जाए. इसके लिए लोग महंगे-महंगे क्लीनर्स खरीदते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्हें चमकाने के लिए पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ आम चीजें ही स्विचबोर्ड की सफाई को आसान बना सकती हैं. आइए जानते हैं कौन-सी 7 चीजें पुराने और गंदे स्विचबोर्ड को फिर से साफ-सुथरा दिखाने में मदद कर सकती हैं.
1. बेकिंग सोडा से हटाएं जिद्दी गंदगी: बेकिंग सोडा रसोई में सिर्फ बेकिंग करने के लिए ही नहीं, बल्कि घर में सफाई करने के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. इसकी मदद से आप स्विचबोर्ड्स भी साफ कर सकते हैं. बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इसे मुलायम कपड़े या पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से स्विचबोर्ड पर रगड़ें. इससे जमी हुई गंदगी और दाग साफ होने में मदद मिल सकती है.
2. सफेद सिरका करेगा चिकनाई साफ: अगर स्विचबोर्ड पर तेल या चिकनाई जम गई है, तो सफेद सिरका काम आ सकता है. एक साफ कपड़े पर थोड़ा-सा सिरका लगाकर स्विचबोर्ड को धीरे-धीरे पोंछें. इससे गंदगी हटाने में आसानी हो सकती है.
3. नींबू का रस भी है असरदार: नींबू का रस नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. हल्के दाग और पीलापन कम करने के लिए इसे सीधे स्विचबोर्ड पर न डालें. पहले कपड़े पर थोड़ा-सा नींबू का रस लगाएं और फिर उससे सफाई करें.
4. नमक से करें हल्की स्क्रबिंग: आप नमक की मदद से भी स्विचबोर्ड की सफाई कर सकते हैं. नमक को हल्के स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. ये जमे हुए मैल को ढीला करने में मदद कर सकता है. चाहें तो इसे नींबू या सिरके के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
5. डिशवॉश लिक्विड से हटेगी चिपचिपाहट: बर्तन धोने वाला लिक्विड सिर्फ बर्तनों के लिए ही नहीं, बल्कि स्विचबोर्ड साफ करने के लिए भी उपयोगी हो सकता है. पानी में इसकी कुछ बूंदें मिलाएं और हल्के गीले कपड़े से स्विचबोर्ड पोंछ दें. इससे चिकनाई कम हो सकती है.
6. टूथपेस्ट से लौट सकती है चमक: सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी सफाई के लिए किया जा सकता है. थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगाकर सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर साफ कपड़े से पोंछ दें. इससे पुराने दाग हल्के पड़ सकते हैं.
7. चावल का आटा तेल सोखने में करेगा मदद: अगर स्विचबोर्ड पर ज्यादा चिकनाई जमा है, तो चावल का आटा भी मददगार हो सकता है. ये एक्स्ट्रा तेल और धूल को सोखने में मददगार माना जाता है. इसे सूखे कपड़े के साथ इस्तेमाल करें.
स्विचबोर्ड साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान