scorecardresearch
 

क्या मुंह से चूसकर निकाल सकते हैं सांप का जहर? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Snake Bites Treatment: फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा किसी को सांप काट ले तो वो तुरंत मुंह से उसका जहर चूस लेता है. ऐसा करना कितना सही है? एक्सपर्ट्स का इस बारे में क्या कहना है, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
X
सांप के जहर से जुड़ी ये फिल्मी ट्रिक बेहद खतरनाक है. (Photo: AI Generated)
सांप के जहर से जुड़ी ये फिल्मी ट्रिक बेहद खतरनाक है. (Photo: AI Generated)

Snake Bite Myths: राम लखन, राजा की आएगी बारात, नगीना, आर या पार जैसी कई बॉलीवुड मूवीज में सांप का जहर चूसने वाला सीन काफी अधिक दिखाया गया है. ऐसे में मूवीज को देखकर अक्सर लगता होगा कि सांप यदि काट ले तो तुरंत उसके जहर को चूसकर निकाल दिया जाए तो सामने वाला खतरे से बाहर हो सकता है. बॉलीवुड मूवीज तो छोड़िए लेकिन असल जिंदगी में ऐसा करना किसी फिल्मी सीन जितना रोमांचक नहीं, बल्कि जानलेवा साबित हो सकता है. मेडिकल एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स इस का इस बारे में क्या कहना है, इस बारे में हर किसी को जानना बेहद जरूरी है.

जहर चूसना क्यों है खतरनाक?

क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, सांप के काटने पर अक्सर लोग घबराकर गलत कदम उठा लेते हैं. सांप का जहर चूसने की कोशिश करना घाव को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है. जहर चूसने वाले व्यक्ति के मुंह के बैक्टीरिया घाव में संक्रमण पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा यदि जहर चूसने वाले व्यक्ति के मुंह में कोई छोटा सा घाव या छाला है तो जहर उसके शरीर में भी प्रवेश कर सकता है इसलिए ऐसा करने से बचें.

क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

सेंट्रल फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है, अक्सर लोग जहर को फैलने से रोकने के लिए उस हिस्से पर कसकर पट्टी बांध देते हैं जिससे उस अंग में ब्लड फ्लो रुक जाता है या कम हो जाता है. ऐसा करने से वहां के टिश्यूज पूरी तरह नष्ट हो सकते हैं और अंग काटने तक की नौबत आ सकती है इसलिए सांप काटने वाली जगह पर पट्टी बांधने से बचें.

Advertisement

सांप काटने पर सबसे पहले क्या करें ?

मायो क्लीनिक के एक्सपर्ट का कहना है, यदि किसी को सांप काट ले तो सबसे पहले उसे शांत रखें और हिलने-डुलने न दें. काटे गए स्थान को हार्ट लेवल से नीचे रखें और तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाएं. घाव पर बर्फ लगाना या उस पर कट लगाना भी खतरनाक है. काटी हुई जगह को हार्ट के लेवल पर यदि ले गए तो वहां ब्लड फ्लो बढ़ सकता है जिससे जहर तेजी से शरीर में फैलने लगेगा.

WHO कहता है टाइट कपड़े, घड़ी और ज्वेलरी हटानी चाहिए, घाव को साफ पानी से हल्का साफ कर के ढीली पट्टी लगाई जा सकती है. शुरुआती इलाज का मकसद जहर के फैलाव को रोकना और मरीज को जल्दी से जल्दी मेडिकल मदद तक पहुंचाना होना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement