scorecardresearch
 

Seasonal Hair Fall: बदलते मौसम में हेयर फॉल से हैं परेशान? किचन की ये चीजें हैं पक्का सॉल्यूशन

क्या बदलते मौसम के साथ आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं? बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ सुपरफूड्स आपके बालों को अंदर से मजबूती देकर सीजनल हेयर फॉल को नेचुरली कंट्रोल करने में मदद करेंगे.

Advertisement
X
झड़ते बालों से पुरुष-महिला दोनों परेशान रहते हैं. (Photo: AI Generated)
झड़ते बालों से पुरुष-महिला दोनों परेशान रहते हैं. (Photo: AI Generated)

Seasonal Hair Fall: मौसम बदलते ही बालों का झड़ना एक आम समस्या बन जाती है जिसे लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं. बाजार में मिलने वाले महंगे शैम्पू या सीरम पर पैसे खर्च करने से पहले आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. असल में बालों की मजबूती की शुरुआत किचन से होती है न कि किसी शैम्पू-कंडीशनर की बॉटल से. आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर कुछ खास सुपरफूड्स आपके बालों को अंदर से पोषण देते हैं और सीजनल हेयर फॉल को कम करने में असरदार साबित होते हैं. आइए जानते हैं वो 5 जादुई चीजें जो आपके बालों की सेहत सुधार सकती हैं.

आंवला (Gooseberry)

दादी-नानी के नुस्खों में आंवला हमेशा से टॉप पर रहा है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन बनाने में मदद करता है. यह स्कैल्प के स्ट्रक्चर को मजबूत बनाता है और आयरन के अवशोषण में सुधार करता है जिससे बालों का गिरना कम होता है. आप इसे मुरब्बे, जूस या कच्चा खा सकते हैं.

करी पत्ता (Curry leaf)

आमतौर पर लोग इसे खाने से निकालकर फेंक देते हैं लेकिन करी पत्ता आयरन और बीटा-कैरोटीन का पावरहाउस है. यह स्कैल्प को पोषण देता है और असमय बालों के सफेद होने की समस्या को रोकने में भी मददगार है. इसे अपनी दाल, चटनी या पोहे में शामिल करना सबसे आसान है.

कद्दू के बीज (Pumpkin seeds)

यदि आप स्नैक्स के शौकीन हैं तो कद्दू के बीज आपके लिए बेस्ट हैं. इनमें जिंक भरपूर होता है, जो हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी रखता है. जिंक की कमी अक्सर बालों के झड़ने का कारण बनती है. रोजाना एक छोटा मुट्ठी बीज सलाद या स्मूदी में डालकर खाए जा सकते हैं.

Advertisement

मोरिंगा की पत्तियां (Moringa leaves) 

सहजन या मोरिंगा की पत्तियां आयरन, विटामिन ए और सी का बेहतरीन कॉम्बो हैं. यह न सिर्फ बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी ऑक्सीजन पहुंचाती हैं बल्कि स्कैल्प की क्वालिटी भी बेहतर करती हैं. मोरिंगा को दाल या पराठे में मिलाकर आसानी से खाया जा सकता है.

काले तिल (Black sesame seeds)

आयुर्वेद में काले तिल का बहुत महत्व है. इनमें मौजूद कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों के पिगमेंटेशन को बनाए रखते हैं. इन्हें लड्डू, चटनी या सलाद में शामिल करने से बालों को जरूरी फैट्स और मिनरल्स मिलते हैं.

एक बात हमेशा ध्यान रखें: कोई भी फूड रातों-रात जादू नहीं करेगा. अच्छी हेयर हेल्थ के लिए सही डाइट के साथ-साथ पर्याप्त नींद, पानी और तनाव से दूरी बनाना भी जरूरी है. अगर हेयर फॉल बहुत ज्यादा हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement