मुंबई के सर जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में 110 साल पुराना बरगद का पेड़ छात्रों के लिए प्रेरणा, सुकून और विरासत का प्रतीक बना हुआ है. विद्यार्थी और शिक्षक इसे परिसर का अभिन्न हिस्सा मानते हैं. 110 सालों से ये पेड़ कॉलेज परिसर में पीढ़ियों को प्रेरित करता आ रहा है और आज भी प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रहा है.