लाहौर बेस्ड पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर रियल अजान अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं. इंस्टा पर उन्होंने शादी और मेहंदी के वीडियो पोस्ट किए थे.
17 की उम्र में अजान को निकाह करते देख लोग हैरान हुए थे. उनकी नाबालिग दुल्हन को देख लोगों के होश उड़े. पाकिस्तान ही नहीं इंडिया में भी अजान की शादी के चर्चे हुए.
लेकिन अब इस शादी को लेकर नई जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि अजान ने कोई शादी नहीं है. ये सब पब्लिसिटी और व्यूज के लिए किया गया ड्रामा है.
ये भी सामने आया है कि वीडियो में अजान की दुल्हन बनी लड़की असल में कोई लड़की नहीं है. वो उनका भाई है. दोनों भाइयों ने मिलकर ऑडियंस के साथ ये प्रैंक खेला है, ताकि वो सुर्खियां बटोर सकें.
अजान के मैरिज वीडियो पर उनके पुराने फॉलोअर्स और फैंस ने कमेंट कर पोल खोली है. उनके मुताबिक, निकाह और शादी का ड्रामा फॉलोअर्स और व्यूज के लिए किया गया है.
उनका कहना है दुल्हन उनका छोटा भाई है. अजान अपने छोटे भाई संग पहले वीडियो बना चुके हैं. इसलिए दुल्हन को देखकर लोग तुरंत पहचान गए कि ये उनका भाई है.
दुल्हन और अजान के भाई के नैन-नक्श काफी मिलते जुलते हैं. यूजर्स का आरोप है कि उनके छोटे भाई ने विग पहनी है. मेकअप से अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की है.
शख्स ने लिखा- ये दुल्हन लड़की नहीं है. ये लड़का है जिसने विग पहनी है. लोगों ने इस दावे पर हामी भरी. यूजर ने लिखा- अच्छा है अजान ने सच में शादी नहीं की, वरना ये यूथ के लिए गलत मैसेज होता.
लोगों ने अजान को ट्रोल करते हुए कहा कि ये अलग लेवल का बंदा है. बस व्यूज के लिए कोई इतना सब कुछ कैसे कर सकता है. किसी ने कहा- मुझे पहले ही शक था ये लड़का है.
यूजर्स ने अजान के उस भाई की फोटो पोस्ट की है, जिसने रील में उनकी पत्नी का रोल प्ले किया है. हालांकि अजान ने निकाह के फेक होने के दावों को झुठलाया है.
इंस्टा पर अजान के 85.4K फॉलोअर्स हैं. शादी का स्टंट करने के बाद से उनके फॉलोअर्स बढ़े हैं. उन्हें लाइटहार्टेड वीडियोज के जरिए फेम मिला. वो यूथ के बीच फेमस हैं.
All Photos: Instagram @realezann