scorecardresearch
 

बारात में साड़ी पहन जमकर झूमीं रिंकू सिंह की मंगेतर, कुलदीप-वंशिका की शादी में खूब जमाया रंग; देखें VIDEO

Rinku Singh Priya Saroj Dance Video: कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी में रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए. ढोल पर डांस का उनका धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.

Advertisement
X
मसूरी में कुलदीप यादव ने शादी रचाई.  (PHOTO:ITG)
मसूरी में कुलदीप यादव ने शादी रचाई. (PHOTO:ITG)

Rinku Singh Priya Saroj Dance Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है. कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में शादी रचाई और इस खास मौके पर क्रिकेट जगत से उनके कई दोस्त शामिल हुए. कुलदीप की बारात में तिलक वर्मा, चहल और मोहम्मद कैफ समेत रिंकू सिंह ने जमकर मस्ती और धमाल किया. 

शादी के जश्न के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कुलदीप की शाही बारात का है. इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह  और उनकी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

ढोल-नगाड़ों पर थिरके रिंकू-प्रिया

कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की बारात में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर सभी मेहमानों ने खुलकर डांस किया. इसी बीच सांसद प्रिया सरोज भी खुद को रोक नहीं पाईं और बारात में पूरे जोश के साथ झूमती दिखाई दीं. उनका यह डांस सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

साड़ी में दिखा प्रिया सरोज का ग्रेसफुल अंदाज

शादी में प्रिया सरोज ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और पूरे जोश के साथ बारात में डांस कर रही हैं. उनके चेहरे की खुशी साफ बता रही है कि वह इस शादी के जश्न को दिल से एंजॉय कर रही हैं. बारात में मौजूद लोग भी उनके साथ ताल से ताल मिलाते हुए झूमते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

प्रिया सरोज ने महफिल में लगाए चार चांद

प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. ऐसे में जब वह कुलदीप यादव की शादी में शामिल हुईं तो कैमरों की नजरें उन पर टिक गईं. उनका डांस वीडियो सामने आते ही फैंस ने इसे जमकर शेयर करना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि प्रिया सरोज का यह अंदाज बेहद प्यारा है और वह बेहद सहज तरीके से शादी के माहौल का मजा लेती नजर आ रही हैं. 

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में क्रिकटर्स ने अपनी फैमिली के साथ खुलकर मस्ती की. प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने अपनी सादगी और डांस से इस शादी में खूब लाइमलाइट बटोरी. उनके वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement