scorecardresearch
 
Advertisement

CBSE 10th Result 2026 Live: क्या 14 अप्रैल को आएगा सीबीएसई 10th बोर्ड रिजल्ट? इस बार जल्दी पर‍िणाम आने की चर्चा

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 14 अप्रैल 2026, 2:27 PM IST

CBSE Class 10 Result 2026 Live Updates: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन DigiLocker और आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स को लेकर तैयारी तेज हो गई है. रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. यहां पढ़ें रिजल्ट डेट, वेबसाइट लिंक, डाउनलोड प्रोसेस और हर ताजा अपडेट सबसे पहले.

CBSE Board Result 2026: CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों की नजर अब रिजल्ट घोषणा पर टिकी है. बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक रिजल्ट डेट घोषित नहीं की गई है, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट जारी होने से पहले डिजिलॉकर ने छात्रों को अकाउंट एक्टिवेट करने की सलाह दी है ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट तुरंत डाउनलोड की जा सके. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर रिजल्ट जारी होने से कुछ दिन पहले ही नोटिस जारी करता है.

छात्र cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जरूरी होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी लिंक से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें. यह लाइव ब्लॉग आपको रिजल्ट डेट, डायरेक्ट लिंक, टॉपर अपडेट और मार्कशीट डाउनलोड प्रक्रिया से जुड़ी हर खबर सबसे पहले देगा.

2:27 PM (18 मिनट पहले)

CBSE Board Result Live: रिजल्ट डेट पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. बोर्ड सूत्रों के मुताबिक परिणाम जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. छात्र केवल cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर ही भरोसा करें. किसी वायरल मैसेज या सोशल मीडिया डेट को आधिकारिक न मानें.
 

1:10 PM (एक घंटा पहले)

CBSE Board Result Live: छात्रों के लिए जरूरी सलाह

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट आने तक छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. आधिकारिक नोटिस का इंतजार करें और एडमिट कार्ड तैयार रखें. रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें.

12:56 PM (एक घंटा पहले)

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

Posted by :- Mansi Mishra

सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) 2026' लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें.
'Submit' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें.
 

12:35 PM (2 घंटे पहले)

CBSE Board Result: टॉपर लिस्ट जारी होगी या नहीं?

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE पिछले कुछ वर्षों से आधिकारिक टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता. बोर्ड का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों पर अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव कम करना है. हालांकि उच्च अंक पाने वाले छात्रों की चर्चा जरूर रहती है.
 

Advertisement
12:12 PM (2 घंटे पहले)

CBSE Board Result Live: SMS से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्र SMS सेवा के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड SMS फॉर्मेट जारी करेगा. इसके अलावा UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा.

12:05 PM (2 घंटे पहले)

CBSE Board Class 10th Result: पासिंग मार्क्स क्या हैं?

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE नियम के अनुसार छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है. थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों मिलाकर पासिंग तय की जाती है. किसी विषय में कम अंक आने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प मिलता है.
 

11:47 AM (2 घंटे पहले)

CBSE Board Result: फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें

Posted by :- Mansi Mishra

हर साल रिजल्ट से पहले कई फर्जी वेबसाइट और लिंक वायरल होते हैं. बोर्ड ने छात्रों को चेतावनी दी है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker से ही रिजल्ट देखें. किसी अनजान लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें.
 

11:46 AM (2 घंटे पहले)

CBSE Board Class 10th Result Live: परीक्षा कब खत्म हुई?

Posted by :- Mansi Mishra

CBSE बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होकर मार्च-अप्रैल तक चलीं. अब बोर्ड कॉपी जांच और डेटा प्रोसेसिंग का काम पूरा कर रहा है. रिजल्ट जारी करने से पहले तकनीकी जांच और स्कूल डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है.
 

11:46 AM (3 घंटे पहले)

CBSE Board Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG ऐप से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. लॉगिन के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड विवरण जरूरी होगा. डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट कॉलेज एडमिशन के लिए वैध होगी.
 

Advertisement
11:45 AM (3 घंटे पहले)

CBSE Result: रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है

Posted by :- Mansi Mishra

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार बोर्ड मूल्यांकन अंतिम चरण में है. रिजल्ट डेट की घोषणा आमतौर पर कुछ दिन पहले की जाती है. छात्रों को नियमित रूप से CBSE की वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है. इस बार रिजल्ट मई के आसपास जारी होने की संभावना जताई जा रही है.
 

11:44 AM (3 घंटे पहले)

CBSE Board Result Live: DigiLocker ने जारी की अहम एडवाइजरी

Posted by :- Mansi Mishra

DigiLocker ने छात्रों को पहले से अकाउंट तैयार रखने की सलाह दी है. जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें तुरंत रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है ताकि रिजल्ट जारी होते ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सके. CBSE डिजिटल मार्कशीट को आधिकारिक दस्तावेज माना जाएगा.
 

Advertisement
Advertisement