scorecardresearch
 
Advertisement

Nitish Kumar Resignation Live: नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक खत्म, आज मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा

aajtak.in | नई दिल्ली | 14 अप्रैल 2026, 11:34 AM IST

Bihar New CM Announcement Live Updates: सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ बिहार में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत तय मानी जा रही है. बीजेपी पहली बार राज्य में अपनी अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी में है. विधायक दल की बैठक के बाद नए नेता के नाम पर मुहर लग सकती है.

Nitish Kumar Nitish Kumar

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है. नीतीश कुमार आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार प्रदेश में पहली बार BJP के नेतृत्व वाली सरकार के लिए रास्ता बनाने वाले हैं. इसी के साथ बीजेपी आज नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लेगी.

11:34 AM (40 मिनट पहले)

नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक खत्म

Posted by :- Nitin

पटना में आयोजित नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आज ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे.

10:58 AM (एक घंटा पहले)

आज शाम 4 बजे चुना जाएगा बिहार का नया सीएम

Posted by :- Vishnu Rawal

नीतीश कुमार के आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर पर राज्य मंत्री और JD(U) नेता श्रवण कुमार का बयान आया. वह बोले, 'यह अच्छा नहीं लग रहा कि आज कैबिनेट की आखिरी बैठक है. उनके साथ काम करते हुए हमें बहुत कुछ सीखने को मिला. आज शाम 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा.'

10:30 AM (एक घंटा पहले)

मुख्यमंत्री आवास से निकले सीएम नीतीश

Posted by :- Vishnu Rawal

सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास से निकले. पटना हाई कोर्ट स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर जा रहे हैं.

10:13 AM (2 घंटे पहले)

सीएम की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे

Posted by :- Vishnu Rawal

उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जो पहले राज्य BJP अध्यक्ष रह चुके हैं और निवर्तमान सरकार में गृह मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में चल रहे नामों में सबसे आगे माना जा रहा है.

हालांकि, BJP के अंदरूनी सूत्रों का मानना ​​है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से किसी 'चौंकाने वाले फैसले' की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जैसा कि हाल ही में राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश में देखने को मिला था.

Advertisement
10:11 AM (2 घंटे पहले)

BJP 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

Posted by :- Vishnu Rawal

243 सदस्यों वाली विधानसभा में 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी BJP, इसके बाद अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी. विधायक दल की बैठक आज दोपहर करीब 3 बजे होनी तय है.

202 सदस्यों वाले NDA में JD(U) के 85 विधायकों के अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 19 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (जीतन राम मांझी) के 5 विधायक भी शामिल हैं. इसके अलावा, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भी 5 विधायक इसमें शामिल हैं.

NDA के सभी विधायकों की बैठक आज शाम 4 बजे राज्य विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होनी है. सभी घटक दलों की ओर से औपचारिक समर्थन की घोषणा के बाद, नई सरकार के गठन के लिए राज्यपाल से संपर्क किया जाएगा.

9:42 AM (2 घंटे पहले)

Bihar New CM: बिहार के नए सीएम की शपथ कल

Posted by :- Vishnu Rawal

आज नीतीश कुमार का इस्तीफे और नए सीएम का ऐलान होगा. फिर बुधवार 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन में नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा. 

9:40 AM (2 घंटे पहले)

Bihar New CM Announcement: बीजेपी विधायक दल की मीटिंग का शेड्यूल

Posted by :- Vishnu Rawal

प्रदेश कार्यालय में दोपहर तीन बजे बीजेपी विधायक दल की मीटिंग होगी. पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा. 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी. नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर एनडीए विधानमंडल दल मुहर लगाएगा. नई सरकार के गठन को लेकर राज्यपाल के पास दावा पेश होगा. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचेंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पटना पहुंचेंगे.

9:38 AM (2 घंटे पहले)

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार आज देंगे सीएम पद से इस्तीफा

Posted by :- Vishnu Rawal

नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. नीतीश सुबह 10:30 बजे पटना हाई कोर्ट स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. 11 बजे मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की आखिरी बैठक में शामिल होंगे. अपने कैबिनेट की आखिरी बैठक के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फोटोग्राफी कराएंगे.

मुख्य सचिवालय से नीतीश कुमार वापस मुख्यमंत्री आवास पहुंच जाएंगे. 3:10 बजे मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन के लिए रवाना होंगे. राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार वापस मुख्यमंत्री आवास आ जाएंगे.

Advertisement
Advertisement