
Radhika Ambani Dance Video: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का परिवार हर बार किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना रहता है. उनके छोटे बेटे अनंत की पत्नी राधिका को लोग बहुत पसंद करते हैं और उनका स्टाइल और फैशनसेंस हर बार लोगों को सरप्राइज कर देता है. यही वजह है कि राधिका का हर वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल जाता है. राधिका अंबानी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो छतरी को हाथ में पकड़े ढोल पर थिरकती नजर आ रही हैं.
हाल ही में राधिका अपने एक बेहद करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचीं, जहां बारात के दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की 'छोटी बहू' राधिका को जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें वो अकेले ही ढोल वालों के बीच में खुशी से डांस करती दिखाई दे रही हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात के जश्न में डूबीं राधिका ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाईं. वो बहुत खुश नजर आ रही हैं और हंसते हुए अपने हाथ हिलाते हुए और ढोल बजाने वालों के साथ ताल से ताल मिलाते हुए डांस कर रही हैं.
इस दौरान राधिका ने एक खूबसूरत और वाइब्रेंट पिंक कलर का शरारा सेट पहना है. आउटफिट पर की गई बारीक कढ़ाई और गोटा-पट्टी का काम इसे हैवी लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी बना रहा था. कानों में उन्होंने छोटे-छोटे इयररिंग्स पहने हुए हैं और गले में कोई हैवी नेकलेस नहीं डाला है. राधिक अंबानी का लुक जितना सिंपल था, उतना ही स्टाइलिश और समर-फ्रेंडली भी है.

राधिका ने अपने ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ स्टाइलिश सनग्लासेसलगाए हुए हैं , जो उनके लुक में एक मॉडर्न और कूल ट्विस्ट दे रहे हैं. धूप से बचने के लिए उन्होंने हाथ में एक सफेद रंग की विंटेज छतरी थामी हुई है. उनका यह अंदाज किसी भी रॉयल प्रिसेंस से कम नहीं लग रहा है. वैसे भी विंटेज स्टाइल की ऐसी छतरियां अक्सर डे-वेडिंग्स में आपके लुक को बेहद ग्रेसफुल और यूनिक बना देती हैं. फैंस को राधिका का यह सादगी भरा और मस्ती भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.