scorecardresearch
 

Snake Repellent Plants: सांपों को घर से दूर रखेंगे ये पौधे! गंध सूंघते ही भागेंगे दूर, छुटकारा पाने के लिए आज ही लगाएं

कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिनकी खुशबू सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. साथ ही मानसून के दौरान अपने घर और गार्डन को सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि सांप आपके आसपास फटकने की हिम्मत न करें, इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
X
कुछ खास तरह की गंध वाले पौधे सांपों को घर से दूर रखते हैं. (Photo: AI Generated)
कुछ खास तरह की गंध वाले पौधे सांपों को घर से दूर रखते हैं. (Photo: AI Generated)

Plants that keep snakes away from home: बारिश के मौसम में घर, गार्डन या बैकयार्ड आदि जगहों पर सांपों का दिखना न आम बात है. ऐसा मंजर सिर्फ डरावना ही नहीं बल्कि कई बार खतरनाक भी साबित हो सकता है. दरअसल, मानसून के दौरान बिलों में पानी भरने से सांप अक्सर सुरक्षित और सूखे स्थानों की तलाश में रिहायशी घरों की ओर रुख करते हैं.

लोग अक्सर इनसे बचाव के लिए महंगे केमिकल या पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनकी गंध या महक सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. यदि आप अपने घर के आसपास इन पौधों को लगा लेते हैं तो सांप आपके घर के आसपास भी नहीं दिखेंगे.

गेंदा है सबसे असरदार

गेंदे के फूल दिखने में जितने सुंदर होते हैं, उनकी खुशबू सांपों के लिए उतनी ही असहनीय होती है. दरअसल, गेंदे के पौधे की जड़ों से निकलने वाली एक खास गंध सांपों को कंफ्यूज कर देती है और ऐसी जगहों के आसपास भी नहीं आते. सांप की घरों में एंट्री रोकनी के लिए गेंदे के पौधों को बाउंड्री वॉल या गेट के आसपास लगाना बेस्ट रहेगा.

लेमन ग्रास का जादू

लेमन ग्रास का इस्तेमाल हम चाय में स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन इसमें मौजूद साइट्रस ऑइल सांपों के लिए एक नेचुरल रिपेलेंट का काम करता है.

Advertisement

दरअसल, इसकी तीखी गंध सांपों की सूंघने की क्षमता को ब्लॉक कर देती है. इसे गमलों में या गार्डन के किनारे पर आसानी से उगाया जा सकता है.

स्नेक प्लांट और नागफनी

स्नेक प्लांट अपने नाम के विपरीत सांपों को दूर रखने में मदद करता है. इसके अलावा, नागफनी जैसे कांटेदार पौधे भी एक नेचुरल बैरियर बनाते हैं. सांपों के पेट की खाल काफी नाजुक होती है इसलिए वे ऐसे पौधों के पास जाना पसंद नहीं करते जहां उन्हें चोट लगने का डर हो.

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

पौधे लगाने के साथ ही यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि गार्डन में सूखी पत्तियां, लकड़ियां या पुराना कचरा जमा न हो. सांप अक्सर छिपने के लिए ऐसी ही जगहों को चुनते हैं. घर के चारों ओर नमी कम रखें और झाड़ियों को समय-समय पर ट्रिम करते रहें. ये छोटी-छोटी सावधानियां आपके घर को सुरक्षित बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement