Papaya Face Mask for Glowing Skin: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने की चाह हर किसी की होती है. इसके लिए कोई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट पर पैसा खर्च करता है, तो कोई पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट करवाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में मौजूद कुछ चीजें भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है. पपीता और दही से बना फेस मास्क ऐसा ही ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है जो स्किन को साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है.
पपीते में पैपेन नाम का एंजाइम होता है जो डेड स्किन हटाकर चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन C दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है. वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे को हल्का एक्सफोलिएट करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है. इससे स्किन स्मूद और फ्रेश दिखती है. यह फेस मास्क पोर्स को साफ करने में भी मदद करता है, जिससे पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं और स्किन पर नेचुरल ग्लो बनाए रखते हैं.
पपीता और दही के फेस मास्क चेहरे पर लगाने के आसान तरीके
1. ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क
पके हुए पपीते को अच्छे से मैश करें और उसमें दही मिलाएं. इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 15–20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. यह मास्क स्किन को साफ करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है.
2. मॉइस्चराइजिंग मास्क
मॉइस्चराइजिंग मास्क बनाने के लिए पपीता, दही और 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह मिला लें. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें. यह मास्क ड्राई स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
3. ब्राइटनिंग मास्क
पपीता से ब्राइटनिंग मास्क बनाने के लिए पपीता में दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं. इस पैक को चेहरे पर 10–15 मिनट तक लगाएं और फिर अच्छी तरह धो लें. यह दाग-धब्बे कम करने और स्किन पर ग्लो लाने में मदद करता है.
4. एक्सफोलिएटिंग मास्क
पपीता से एक्सफोलिएटिंग मास्क बनाने के लिए पपीता, दही और पिसा हुआ ओट्स को आपस में अच्छी तरह मिला लें. इस मास्क को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें. 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें. यह मास्क डेड स्किन हटाने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है.
इन बातों का रखें ध्यान