scorecardresearch
 

How to clean burnt tawa: कोयले जैसा काला तवा मिनटों में चमकेगा, एक्सपर्ट्स की इस जादुई ट्रिक से साफ होगी सालों पुरानी कालिक

रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाला लोहे या एल्युमीनियम का तवा धीरे-धीरे कालेपन और जिद्दी ग्रीस की चपेट में आ जाता है. रोज के डिशवॉश साबुन से इसकी सफाई नामुमकिन लगती है लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिना महंगे क्लीनर के घर में रखी मामूली चीजों से इसे पूरी तरह चमकाया जा सकता है.

Advertisement
X
खाना बनाते-बनाते अक्सर तवा काला हो जाता है. (Photo: AI Generated)
खाना बनाते-बनाते अक्सर तवा काला हो जाता है. (Photo: AI Generated)

How to clean burnt tawa: किचन में सुबह पराठे बनने हों या फिर दोहहर-रात में रोटी बनानी हो. ऐसे में तवे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. लगातार तेल, घी और आंच के संपर्क में रहने के कारण तवे पर एक काली और बेहद जिद्दी परत जम जाती है. फिर कई नॉर्मल लिक्विड या साबुन से रगड़ने के बाद भी यह कालापन साफ नहीं होता. अधिकतर लोग इसे साफ करने में घंटों मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी तवा पूरी तरह साफ नहीं होता. यदि आपके घर का तवा भी जलकर पूरी तरह काला हो चुका है तो आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है. आप नीचे बताए हुए कुछ हैक्स अपना सकते हैं.

नमक और सोडा (Salt and Soda)

तवे के जिद्दी कालेपन को काटने के लिए आपके किचन में मौजूद नमक सबसे कारगर हथियार है. मोटे नमक में एब्रेसिव गुण होते हैं जो तवे की सतह को नुकसान पहुंचाए बिना उसमें अंदर तक चिपकी हुई गंदगी को खुरच कर बाहर निकाल देते हैं. इसके लिए काले तवे पर 2 चम्मच नमक और 1 चम्मच बेकिंग सोडा लाएं और उस पर पानी छिड़कें. 15 मिनट छोड़ने के बाद पानी से धो लें. आप देखेंगे कि जमी हुई मैल ढीली होकर निकल गई है.

सफेद सिरका और डिश सोप (White vinegar and dish soap)

तवे पर तेल एवं घी जलकर कार्बन का रूप ले लेते हैं तो उसे हटाना मुश्किल तो होता है लेकिन सफेद सिरका काम आ सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज जले हुए खाने के अवशेष और सख्त हो चुके कार्बन बॉन्ड्स को तेजी से तोड़ने का काम करती हैं.

Advertisement

इसके लिए आप अपने तवे पर थोड़ा सिरका डालकर उसे गैस पर हल्का गर्म कर लें. गर्माहट और एसिड के मिलते ही तवे पर जमी काली पपड़ी अपने आप उखड़ने लगेगी. फिर उसे नॉर्मल डिश वॉश सोप से धो लें.

ऐसे करें फाइनल सफाई

तवे से कालेपन की परत ढीली होने के बाद आखिरी स्टेप बहुत आसान हो जाता है. तवे के गुनगुना रहते ही एक अच्छा स्टील स्क्रबर या प्यूमिस स्टोन लें. उस पर थोड़ा सा बर्तन धोने वाला साबुन लगाएं और तवे को सर्कुलर मोशन में रगड़ना शुरू करें. सिरके और नमक के असर से जो मैल पहले पत्थर जैसी सख्त थी, वह अब बेहद आसानी से छूट जाएगी. इसके बाद तवे को साफ और गर्म पानी से धो लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement