scorecardresearch
 

Katrina Kaif Hair Secret: कटरीना कैफ के लंबे-सिल्की बालों का खुला राज, महंगे प्रोडक्ट्स नहीं लगाती हैं ये होममेड तेल

मां बनने के बाद अक्सर महिलाओं को डिलीवरी के बाद भारी हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस कटरीना कैफ के लंबे, घने और चमकदार बालों ने फैंस को हैरान कर दिया. आइए कटरीना के शाइनी बालों के सीक्रेट के बारे में जानते हैं.

Advertisement
X
विक्की कौशल की मम्मी कटरीना के लिए घरेलू तेल बनाती हैं. (PHOTO:ITG/AI)
विक्की कौशल की मम्मी कटरीना के लिए घरेलू तेल बनाती हैं. (PHOTO:ITG/AI)

Katrina Kaif Hair Secret: मां बनने के बाद महिलाओं की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है, उनकी बॉडी में काफी सारे बदलाव होते हैं. नींद कम हो जाती है और सबसे ज्यादा असर अक्सर बालों पर देखने को मिलता है. अक्सर ही आपने महिलाओं को डिलीवरी के बाद हेयर फॉल, पतले बाल और रूखेपन की शिकायत करते सुना होगा. डिलीवरी के बाद बालों का झड़ना काफी आम समस्या है. लेकिन इस बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने लेटेस्ट पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है. 

कटरीना कैफ लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं और बेटे विहान के जन्म के बाद से तो वो बहुत कम ही नजर आई हैं. मगर हाल ही में कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर मई महीने की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं. जिसमें उनके लंबे, घने और चमकदार बाल नजर आए, तो फैंस हैरान रह गए.

कटरीना के बालों पर अटकी निगाहें

कटरीना ने जो फोटोज शेयर की थी, उसमे कहीं फैमिली टाइम था, कहीं ट्रैवल की झलक, तो कहीं कॉफी और हॉट चॉकलेट का मजा. लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा उनके हेल्दी और सिल्की बालों ने खींचा. सोशल मीडिया पर कटरीना के बालों की फोटोज तेजी से वायरल हो गईं. 

एक्ट्रेस की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके बालों को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा, 'इतने लंबे और शाइनी बाल कैसे?' तो किसी ने कहा, 'मां बनने के बाद भी इतने खूबसूरत बाल, सच में कमाल है.'  सोशल मीडिया पर कई यूजर्स तो उनका हेयर सीक्रेट भी पूछते नजर आए.

Advertisement

मां बनने के बाद क्यों झड़ते हैं बाल?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं. इसका असर बालों के स्कैल्प पर पड़ता है. कई महिलाओं के बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. इसके अलावा नींद की कमी, स्ट्रेस, कमजोरी और सही डाइट न होना भी हेयर फॉल की बड़ी वजह बन सकता है. इस समय अक्सर महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है. 

क्या है कटरीना के बालों का राज?

कैटरीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सास उनके लिए घर पर खास हेयर ऑयल तैयार करती हैं. यह कोई महंगा केमिकल प्रोडक्ट नहीं, बल्कि पूरी तरह देसी और नेचुरल नुस्खा है. इस तेल में प्याज, आंवला, एवोकाडो और कुछ दूसरी नेचुरल चीजें मिलाई जाती हैं. फिर इसे लोहे की कड़ाही या बर्तन में धीमी आंच पर घंटों तक पकाया जाता है.

कटरीना ने कहा था कि यह तेल उनके बालों के लिए मैजिक की तरह काम करता है. नियमित तेल लगाने से बाल मजबूत रहते हैं और उनमें नेचुरल शाइन बनी रहती है.

प्याज-आंवला क्यों हैं बालों के लिए फायदेमंद?

प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. वहीं आंवला विटामिन-C से भरपूर होता है, जो बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में काम आता है. एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स और पोषक तत्व बालों को ड्राई होने से बचाते हैं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

सिंपल लाइफस्टाइल भी है जरूरी

कटरीना का मानना है कि खूबसूरत बाल सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स से नहीं मिलते. अच्छी नींद, हेल्दी डाइट, पर्याप्त पानी और स्ट्रेस से दूरी भी उतनी ही जरूरी है. वह अपनी लेडी लाइफ में ज्यादा मेकअप से बचती हैं और स्किन और हेयर के लिए सिंपल रूटीन फॉलो करती हैं.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. किसी भी घरेलू नुस्खे या हेयर ट्रीटमेंट को अपनाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement