scorecardresearch
 

जया किशोरी की नई हेयरस्टाइल... खूब हो रही तारीफ, अनारकली सूट में दिखा सादा-सिंपल अवतार

मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी ने कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनकी नई हेयर स्टाइल की चर्चा हो रही है. फ्रंट ब्रेडेड हेयरस्टाइल, हल्का मेकअप और खूबसूरत अनारकली सूट के साथ उनका यह ट्रेडिशनल अवतार सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Advertisement
X
जया किशोरी की नई फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं. (Photo: Instagram/Jaya Kishori)
जया किशोरी की नई फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं. (Photo: Instagram/Jaya Kishori)

मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी अक्सर अपने सरल और सादगी भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इस बार भी उनका नया लुक चर्चा में है. गुलाबी और लाल रंग के खूबसूरत अनारकली सूट में जया किशोरी बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. खास बात यह रही कि उन्होंने एक नई और सिंपल हेयरस्टाइल कैरी की है जिसने उनके पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना दिया है. तो आइए इस बार उनकी कौन सी हेयर स्टाइल चर्चा में है, ये जानते हैं.

सादगी भरे अंदाज में नजर आईं जया किशोरी

जया किशोरी का स्टाइल हमेशा सादगी और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ नजर आता है. हाल ही में सामने आई तस्वीरों में भी उनका यही सादा लेकिन आकर्षक अंदाज देखने को मिला. उन्होंने ट्रेडिशनल अनारकली सूट पहना, जो देखने में बेहद एलिगेंट और क्लासी लग रहा था.

उनका आउटफिट हल्के गुलाबी और लाल रंग के शेड में था, जिस पर महीन कढ़ाई का काम किया गया था. दुपट्टे को उन्होंने बेहद सिंपल तरीके से कैरी किया, जिससे पूरा लुक काफी ग्रेसफुल नजर आया. खास बात यह रही कि उन्होंने किसी भी तरह का हैवी स्टाइलिंग नहीं की, फिर भी उनका लुक बेहद आकर्षक लगा.

नई हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान

इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी हेयरस्टाइल ने खींचा. जया किशोरी ने बालों में बीच से मांग निकालते हुए फ्रंट में हल्की ब्रेडेड स्टाइल बनाई. यह हेयरस्टाइल काफी सिंपल होने के साथ-साथ ट्रेडिशनल भी लग रही थी.

Advertisement

बालों को पीछे की ओर खुला रखा गया था, जिससे उनका पूरा लुक और भी सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आया. फ्रंट ब्रेडेड हेयरस्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है और यह ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगता है. जया किशोरी की यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे के फीचर्स को और खूबसूरती से उभारती दिखी.

हल्का मेकअप और ट्रेडिशनल ज्वेलरी

अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए जया किशोरी ने बेहद हल्का और नैचुरल मेकअप किया. चेहरे पर सॉफ्ट मेकअप, छोटी सी लाल बिंदी और न्यूड टोन लिपस्टिक उनके लुक को काफी एलिगेंट बना रही थी.

ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने हैवी नेकलेस की जगह सिर्फ खूबसूरत झुमके पहने. यह मिनिमल ज्वेलरी उनके पूरे लुक को और भी क्लासी बना रही थी. उनके इस सादगी भरे स्टाइल ने यह दिखाया कि कम स्टाइलिंग में भी बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक पाया जा सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement