scorecardresearch
 

सफेद टी-शर्ट 1-2 धुलाई में ही हो जाती है ढीली-ढीली, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

सफेद टी-शर्ट कुछ ही बार धोने के बाद ढीली-ढीली और बेढंगी क्यों दिखने लगती है? इसकी वजह सिर्फ बार-बार पहनना नहीं, बल्कि कुछ गलतियां हो सकती हैं जो आप कर रहे होंगे.

Advertisement
X
सफेद टी-शर्ट अक्सर कुछ धुलाई के बाद ही खराब दिखने लगती हैं. (Photo: AI Generated)
सफेद टी-शर्ट अक्सर कुछ धुलाई के बाद ही खराब दिखने लगती हैं. (Photo: AI Generated)

सफेद टीशर्ट पहनना किसे पसंद नहीं होता? यह स्टाइल में सदाबहार है लेकिन अक्सर एक समस्या देखने को मिलती है. आपकी पसंदीदा टीशर्ट कुछ ही वॉश के बाद खिंचने लगती है और अपना ओरिजिनल शेप खो देती है. दरअसल, कॉटन जैसे नेचुरल फैब्रिक आरामदायक तो बहुत होते हैं लेकिन इनमें इलास्टिसिटी की कमी होती है. जब हम इन्हें बार-बार गर्म पानी में धोते हैं या ड्रायर का गलत इस्तेमाल करते हैं तो इनके फाइबर कमजोर हो जाते हैं. नतीजा यह होता है कि टीशर्ट ढीली और बेढंगी दिखने लगती है. इसलिए आज हम आपको वो कुछ कॉमन गलतियां बताएंगे जिससे टीशर्ट का शेप बिगड़ जाता है.

आखिर क्यों खिंच जाती हैं सफेद टीशर्ट?

टीशर्ट के खराब होने के पीछे सबसे बड़ा कारण है 'केयर' की कमी. कॉटन एक नेचुरल फाइबर है और यह पानी सोखने के बाद फूल जाता है. अगर आप इसे बहुत तेज गर्म पानी में धोते हैं या वॉशिंग मशीन में बहुत ज्यादा लोड डालकर तेज स्पिन करते हैं तो फैब्रिक के रेशे अपनी ताकत खोने लगते हैं.

इसके अलावा गीली टीशर्ट को हैंगर पर लटकाना भी एक बड़ी गलती है. गीले कपड़े का वजन उसके कॉलर और कंधों पर खिंचाव पैदा करता है, जिससे कुछ ही समय में टीशर्ट का गला फैल जाता है.

लो-क्वालिटी फैब्रिक

अक्सर हम फैशन के चक्कर में कम क्वालिटी के कॉटन चुन लेते हैं जिनमें फाइबर की बुनाई कमजोर होती है. ऐसे कपड़े पहली कुछ धुलाई के बाद ही ढीले होने लगते हैं. इसके साथ ही टीशर्ट उतारते समय कॉलर को पकड़कर जोर से खींचने जैसी छोटी आदतें भी इसे खराब करने का काम करती हैं.

Advertisement

जोर-जोर से निचोड़ना

टीशर्ट के खराब होने का सबसे बड़ा कारण उसे धोने के बाद जोर-जोर से निचोड़ना है. दरअसल, जब लोग भले ही मशीन में टीशर्ट न धो रहे हों लेकिन साबुन से धोने के बाद भी वे उसे जोर-जोर से निचोड़ते हैं. ऐसा करने से कपड़े के रेशे अपनी जगह से हट जाते हैं और वे वापस अपने ओरिजिनल शेप में नहीं आ पाते.

इन आसान आदतों से टी-शर्ट रहेगी लंबे समय तक नई जैसी

यदि चाहते हैं कि आपकी सफेद टी-शर्ट जल्दी ढीली न पड़े, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखें.

  • ठंडे या हल्के गुनगुने पानी में धोएं.
  • टी-शर्ट को हमेशा उल्टा करके वॉश करें.
  • ड्रायर की तेज हीट से बचें.
  • गीली टी-शर्ट को कॉलर से टांगने के बजाय समतल सतह पर सुखाएं.
  • पहनने के बाद जरूरत न हो तो बार-बार वॉश करने से बचें.
  • खरीदते समय अच्छी क्वालिटी का कॉटन और मजबूत स्टिचिंग वाली टी-शर्ट चुनें.

यदि आप इन गलतियों को करने से बचेंगे तो इन छोटी-छोटी आदतों से टी-शर्ट की फिटिंग और उसकी लाइफ दोनों बढ़ सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement