scorecardresearch
 

Veg Chowmeen: बाजार की छोड़ें, घर में रंग-बिरंगी सब्जियां डालकर बनाएं टेस्टी वेज चाउमीन, मिलेगा बिलकुल ठेले वाला स्वाद

Veg Chowmeen: अगर आप भी आज छुट्टी के दिन बाहर से चाउमीन मंगाने का सोच रहे हैं तो रुक जाएं. यहां हम आपको बिलकुल बाजार जैसी चाउमीन घर में बनाने की ट्रिक बता रहे हैं.

Advertisement
X
वेज चाउमीन (Photo: ITG)
वेज चाउमीन (Photo: ITG)

Veg Chowmeen: वीकेंड आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की डिमांड कुछ नूडल्स, बर्गर या चाइनीज खाने की होने लगती है. ऐसे में बाजार की अनहाइजीनिक, ज्यादा अजीनोमोटो और घटिया तेल में बनी चाउमीन खिलने के बजाय, आप घर पर ही ताजी व रंग-बिरंगी सब्जियों (शिमला मिर्च, गाजर, पत्तागोभी) के साथ स्ट्रीट स्टाइल वेज चाउमीन बना सकते हैं.

अक्सर घर पर चाउमीन बनाते समय लोगों की शिकायत होती है कि नूडल्स आपस में चिपककर पिलपिले हो जाते हैं या फिर बाजार जैसा वह स्मोकी फ्लेवर नहीं आता. अगर आप नूडल्स को उबालने के बाद ठंडे पानी से धोकर थोड़ा-सा तेल लगा दें और तेज आंच पर सब्जियों को हल्का क्रंची रखते हुए टॉस करें, तो आपकी वेज चाउमीन भी एकदम खिली-खिली और स्वादिष्ट बनेगी. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और परफेक्ट तरीका.

सामग्री:

200 ग्राम नूडल्स (हक्का या सादे चाउमीन नूडल्स)

1 कप पत्तागोभी (बारीक लंबी कटी हुई)

1/2 कप शिमला मिर्च (हरी, लाल, पीली - लंबी पतली कटी हुई)

1/2 कप गाजर (लंबी पतली कटी हुई)

1/2 कप प्याज (लच्छेदार लंबा कटा हुआ)

1 बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन

1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक

Advertisement

2 हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)

2 बड़े चम्मच हरा प्याज

1 बड़ा चम्मच डार्क सोया सॉस

1 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस या शेजवान सॉस

1 बड़ा चम्मच ग्रीन चिली सॉस

1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचप (हल्की मिठास के लिए)

1 छोटा चम्मच सफेद सिरका

1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

2-3 बड़े चम्मच तेल (तड़के और टॉस करने के लिए)

स्वादानुसार सादा नमक

बनाने की विधि:

एक बड़े बर्तन में 5-6 कप पानी डालकर उबालें. पानी में 1 छोटा चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल डालें. उबलते पानी में नूडल्स डालें और केवल 80% तक ही पकाएं (लगभग 3-4 मिनट). नूडल्स को पूरी तरह नहीं गलाना है.

उबले नूडल्स को तुरंत एक बड़ी छलनी में निकालें और ऊपर से एकदम ठंडा पानी डालें ताकि उनकी कुकिंग प्रोसेस रुक जाए. अब छलनी में ही नूडल्स पर 1 चम्मच तेल डालकर हल्के हाथों से मिला दें. इससे नूडल्स का स्टार्च निकल जाता है और वे आपस में कभी नहीं चिपकते.

एक चौड़ी कड़ाही या पैन में 2 बड़े चम्मच तेल तेज आंच पर गर्म करें. जब तेल से हल्का धुआं निकलने लगे, तब कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड तक भूनें.

अब इसमें लंबा कटा प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और पत्तागोभी डालें. सब्जियों को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए केवल 1 से 2 मिनट तक ही भूनें. (सब्जियों का क्रंच बना रहना चाहिए, उन्हें गलाना नहीं है).

Advertisement

अब कड़ाही में सोया सॉस, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस, टोमैटो केचप, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी सॉस को सब्जियों के साथ जल्दी से मिक्स करें.

अब उबले हुए खिली-खिले नूडल्स डालें और ऊपर से सफेद सिरका छिड़कें. दो कांटों या चिमटे की मदद से तेज आंच पर नूडल्स और सब्जियों को 2 मिनट तक अच्छी तरह टॉस करें ताकि सारे मसाले और सॉस नूडल्स पर लिपट जाएं.

ऊपर से ढेर सारा कटा हुआ हरा प्याज डालें और गैस बंद कर दें. तैयार है आपकी एकदम स्ट्रीट स्टाइल, रंग-बिरंगी और टेस्टी वेज चाउमीन! इसे गरमा-गरम प्लेट में निकालें और बच्चों को सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement