How to Make Patisa: भारतीय मिठाइयों में पतीसा (Patisa) का एक अलग ही खास स्थान है. अपनी हल्की, रेशेदार और मुंह में घुल जाने वाली बनावट (Texture) के कारण यह बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी का पसंदीदा स्वीट डिश है. अक्सर लोग सोचते हैं कि हलवाई जैसा परतदार और खस्ता पतीसा घर पर बनाना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन सही चाशनी और फेंटने के सही तरीके से इसे घर में भी बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है.
अगर आप भी त्यौहारों या किसी खास मौके पर घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यह हलवाई स्टाइल पतीसा रेसिपी आपके बहुत काम आएगी. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और आसान स्टेप-बाय-स्टेप विधि.
पतीसा की आवश्यक सामग्री
पतीसा बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
बेसन की धीमी आंच पर भुनाई: एक भारी तले की कढ़ाही लें. इसमें बेसन और आधा कप देसी घी डालें. गैस को धीमी आंच पर रखें और लगातार चलाते हुए बेसन को 12 से 15 मिनट तक भूनें. जब बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे और इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
परफेक्ट चाशनी तैयार करना: दूसरी कढ़ाही में चीनी और पानी मिलाकर मध्यम आंच पर चढ़ाएं. चीनी के घुलने के बाद इसमें केसर के धागे और इलायची पाउडर मिलाएं. चाशनी को तब तक पकाएं जब तक कि इसमें एक तार न बनने लगे.
बेसन और चाशनी का मेल: अब तैयार एक तार की गर्म चाशनी में भुना हुआ बेसन धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कढ़ाही में गांठें न बनें.
मिक्सर को फेंटना: बचा हुआ देसी घी थोड़ा-थोड़ा करके इस मिक्सर में मिलाते जाएं. मिक्सर को एक ही दिशा में तब तक लगातार फेंटते रहें जब तक कि यह हल्का, फूला हुआ और रेशेदार न दिखने लगे. यही स्टेप पतीसा में परतें और खस्तापन लाता है.
सेट करना और गार्निशिंग: एक ट्रे या गहरी थाली में थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें. तैयार मिक्सर को तुरंत इस ट्रे में निकालें और चम्मच या स्पैटुला की मदद से समान रूप से फैला दें. ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर हल्का-सा दबाएं.
कटिंग और सर्विंग: मिक्सर को कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें. जब यह अच्छी तरह सेट हो जाए, तो चाकू की मदद से इसे मनचाहे चौकोर या डायमंड आकार में काट लें.
परफेक्ट पतीसा के लिए हलवाई टिप
हलवाई जैसा असली रेशेदार और हल्का पतीसा बनाने की असली चाबी उसकी चाशनी की कंसिस्टेंसी और फेंटना है. चाशनी एकदम सही एक तार की होनी चाहिए. अगर चाशनी पतली रह जाएगी तो पतीसा चिपचिपा बनेगा और ज्यादा गाढ़ी हुई तो कड़ा हो जाएगा. बेसन मिलाने के बाद मिक्सर को लगातार फेंटना बहुत जरूरी है, इससे पतीसा में हवा भरती है और रेशेदार टेक्सचर आता है.
स्टोर करने का सही तरीका