Homemade Corn Flour: रसोई में खाना बनाने में काम आने वाला कॉर्न फ्लोर एक जरूर चीज है, जिसका इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है. कॉर्न फ्लोर डालकर ग्रेवी और सूप को गाढ़ा करते हैं, इसके अलावा पकौड़े, कटलेट, फ्रेंच फ्राइज़, क्रिस्पी कॉर्न, केक, कुकीज या पेस्ट्री तक में इस्तेमाल किया जाता है. इतना नहीं कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल होममेड फेसवॉश और शैम्पू बनाने में भी काम आता है.
मगर आजकल बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड कॉर्न फ्लोर की शुद्धता को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है.अगर आप भी घर पर शुद्ध और बिना किसी मिलावट वाला कॉर्न फ्लोर बनाना चाहते हैं, तो ताजे भुट्टे की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. बारिश में भुट्टे भी बाजार में मिलने शुरू हो जाते हैं और ऐसे में आप घर पर ही कम पैसों में ही शुद्ध कॉर्न फ्लोर बना सकते हैं.
घर का बना कॉर्न फ्लोर न सिर्फ शुद्ध होता है, बल्कि इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से बनाकर लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं. आइए आपको घर पर कॉर्न फ्लोर बनाने का बिल्कुल आसान तरीका बताते हैं, जिसे जानने के बाद आप बाजार से कॉर्न फ्लोर बाजार से खरीदना बंद कर देंगे.
कॉर्न फ्लोर बनाने के लिए सामग्री
घर पर कॉर्न फ्लोर बनाने का तरीका
इस तरीके से स्टोर करें
कॉर्न फ्लोर को स्टोर करने के लिए उसे पूरी तरह से ठंडा होने दें. उसके बाद ही इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें. अच्छा होगा कि आप इसे किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें. नमी से बचाने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.
प्रो टिप्स