Homemade Papaya Face Scrub: आजकल सभी लोग खूबसूरत और जवां दिखने के लिए पार्लर में महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसा बहाने में बिल्कुल भी कतराते नहीं हैं. हालांकि, इतने पैसे खर्च करने के बाद उन्हे वैसे रिजल्ट नहीं मिल पाता है, जैसा वो चाहते हैं. चेहरे पर महंगे स्क्रब और फेशियल करने के बाद भी अगर स्किन बेजान और रफ नजर आती है, तो इसकी वजह डेड स्किन सेल्स हो सकते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने और स्किन को फिर से ग्लोइंग बनाने के लिए पपीते से बना नेचुरल स्क्रब आपके काम आ सकता है.
पपीते से बना स्क्रब आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. पपीते में मौजूद पपेन नाम का एंजाइम डेड स्किन को हटाने, चेहरे की रंगत निखारने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है, जब इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए. आज हम आपको पपीते का स्क्रब घर पर बनाने और लगाने का सही तरीका और इसके फायदे बताने वाले हैं. इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि आपको पपीते का स्क्रब लगाते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
स्किन के लिए पपीते का स्क्रब क्यों है फायदेमंद?
पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम स्किन की ऊपरी लेयर पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाने का काम करता है. इसमें विटामिन ए, सी और ई भी पाए जाते हैं. ये सभी विटामिंस स्किन को पोषण देने के साथ-साथ नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करते हैं.
पपीते का स्क्रब लगाने से ये फायदे मिल सकते हैं-
घर पर ऐसे बनाएं पपीते का स्क्रब
1. हर स्किन टाइप के लिए कैसे बनाएं:
2. सेंसिटिव स्किन के लिए: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको पपीते का स्क्रब बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करना चाहिए.
ये स्क्रब स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है.
3. ऑयली स्किन के लिए: अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको ब्राउन शुगर और टी ट्री ऑयल मिलाना चाहिए.
ये स्क्रब अतिरिक्त ऑयल हटाने और पोर्स को साफ करने में मदद कर सकता है.
4. ड्राई स्किन के लिए: अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको दही और जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) मिलाकर स्क्रब बनाना चाहिए.
ये स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ अच्छी तरह मॉइस्चराइज भी करता है.
5. एजिंग स्किन के लिए
ये स्क्रब स्किन को पोषण देने और फाइन लाइंस, झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है.
चेहरे पर पपीते का स्क्रब लगाने का सही तरीका
स्क्रब लगाने के बाद ये गलती बिल्कुल न करें
पपीते का स्क्रब लगाने के बाद स्किन थोड़ी सेंसिटिव हो सकती है. इसलिए अगर दिन में बाहर निकल रहे हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे धूप से होने वाले नुकसान से स्किन सेफ रहती है.
मुंहासों और दाग-धब्बों में भी मिल सकता है फायदा
अगर आपकी स्किन पर मुंहासों के निशान या हल्के दाग-धब्बे हैं, तो नियमित रूप से पपीते का स्क्रब इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे फर्क दिख सकता है. हालांकि बहुत गहरे दाग या गंभीर पिग्मेंटेशन के लिए स्किन डॉक्टर की सलाह लेना सही रहता है.
हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
ऑयली स्किन: हफ्ते में 2-3 बार
नॉर्मल स्किन: हफ्ते में 2 बार
ड्राई या सेंसिटिव स्किन: हफ्ते में 1 बार
जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से स्किन रूखी और सेंसिटिव हो सकती है.