How to Make Palak Patta chaat: गर्मियों के मौसम में ठंडा और चटपटा खाने का बहुत मन करता है. ऐसे में इस चिपचिपे और उमस भरे मौसम में चाट खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. सड़कों और बाजारों में मिलने वाली चाट का मजा ही अलग होता है, लेकिन वैसा स्वाद घर पर कम ही मिलता है. दिल्ली में आपको छोले-कुलचे, दही-भल्ले, आलू टिक्की से लेकर चाट खूब बिकता है और ज्यादातर गली नुक्कड़ की चाट की दुकान पर मिलता भी है.
वैसे आपने आलू चाट, मटर चाट और चुकंदर चाट तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी पालक पत्ता चाट खाई है. दिल्ली में पालक पत्ता चाट भी लोग खूब खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आपने अभी तक इसे नहीं चखा है तो आप शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
शेफ कुणाल कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करके परफेक्ट पालक पत्ता चाट बनाने का तरीका बताया. उनकी यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है.
पकोड़े के लिए
मीठे दही के लिए
इमली की चटनी
पालक पत्ता चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को धोकर सुखा लें.
उसके बाद एक अलग कटोरे में बेसन, नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और पानी डालकर फेंट कर चिकना घोल बना लें.
एक कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें पालक के पत्तों को घोल में डुबोकर डीप फ्राई करें.
पकोड़े निकालकर रख लें और दूसरी तरफ मीठा दही बनाने की सारी चीजें मिलाकर एक तरफ रख दें.
अंगूर, केला और खरबूजे के बीज के लिए इमली की चटनी के लिए एक पैन में सभी चीजों को मिलाकर एक उबाल लगा दें.
अब धीमी आंच पर 15-18 मिनट तक या चटनी के पकने तक पकाएं.
इसे निकाल कर ठंडा कर लें. जब यह ठंडा हो जाए तो कटे हुए अंगूर, कटा हुआ केला और खरबूजे के बीज डालकर मिला दें.
पालक के पत्तों को एक प्लेट में रखें, मीठी दही और इमली की चटनी डालें.
आखिर में चाट मसाला और पुदीने की चटनी डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.