scorecardresearch
 

How to Make Collagen Cream: 45 में दिखेंगी 25 की, घर पर अलसी और एलोवेरा मिलाकर बनाएं कोलेजन क्रीम, झुर्रियों रहेंगी दूर

अगर आप भी स्किन पर वक्त से पहले आईं झुर्रियों और फाइन लाइंस से परेशान हैं तो यहां हम आपको तीन चीजों से घर पर ही एंटी एजिंग क्रीम बनाने की ट्रिक बता रहे हैं. इससे आपका चेहरे पर कसाव और पहले वाला निखार आएगा.

Advertisement
X
ऐसे पाएं टाइट और ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG)
ऐसे पाएं टाइट और ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG)

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कोलेजन बनना कम होने लगता है जिससे स्किन ढीली पड़ने लगती है और झुर्रियां व फाइन लाइन्स उभरने लगती हैं. इस समस्या से निजात पाने के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाली महंगी-महंगी एंटी-एजिंग और कोलेजन क्रीम्स का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केमिकल युक्त इन प्रोडक्ट्स के बजाय आप अपनी रसोई और घर में मौजूद सिर्फ 3 चीजों से बेहद असरदार और नेचुरल कोलेजन क्रीम बना सकते हैं. 

अलसी के बीज, एलोवेरा जेल और बादाम का तेल इन तीनों का कॉम्बिनेशन त्वचा को गहराई से पोषण देता है, कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है और ढीली स्किन में प्राकृतिक कसावट लाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और इस्तेमाल का तरीका.

अलसी, एलोवेरा और बादाम तेल से कोलेजन क्रीम बनाने का तरीका

2 बड़े चम्मच अलसी के बीजों को 1 कप पानी में डालकर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें जब तक कि पानी गाढ़ा और चिपचिपा जेल न बन जाए.

गरम-गरम अलसी के जेल को सूती कपड़े या छलनी से तुरंत एक बाउल में छानकर अलग कर लें और ठंडा होने दें.

ठंडे हुए अलसी के जेल में 2 बड़े चम्मच ताजा या बाजार का एलोवेरा जेल मिलाएं, जो स्किन को मॉइश्चराइज और ठंडा रखता है.

Advertisement

अब इसमें 1 छोटा चम्मच शुद्ध बादाम का तेल डालें. बादाम का तेल विटामिन-ई और फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो झुर्रियों को मिटाता है.

चम्मच या व्हिस्कर की मदद से इस मिश्रण को 3-4 मिनट तक लगातार फेंटें जब तक कि यह एक क्रीमी और स्मूथ टेक्सचर में न बदल जाए.

तैयार कोलेजन क्रीम को कांच के एक छोटे, साफ और सूखे डिब्बे में भर लें.

फ्रिज में रखना: इस क्रीम को आप फ्रिज में रखकर 10 से 15 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं.

रोज रात को चेहरा धोने के बाद इस क्रीम को चेहरे और गर्दन पर लगाकर नीचे से ऊपर की दिशा में 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर लगा रहने दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement