scorecardresearch
 

Homemade Bridal Ubtan: एक-दो महीने में होने वाली है शादी? लगाना शुरू कर दें ये देसी उबटन, शादी के दिन चांद सा चमकेगा चेहरा

Homemade Bridal Ubtan: शादी से पहले चेहरे पर कुदरती निखार लाने के लिए आप घर पर बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर, दूध और शहद की मदद से उबटन तैयार कर सकती हैं. आज हम आपको घर पर देसी उबटन बनाना बताएंगे.

Advertisement
X
स्पेशल ब्राइडल उबटन (Photo- ITG)
स्पेशल ब्राइडल उबटन (Photo- ITG)

Homemade Bridal Ubtan: शादी हर लड़की के लिए बेहद खास दिन होता है. इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए दुल्हन कई दिन पहले से ही अपनी स्किन का ख्याल रखना शुरू कर देती हैं. कोई पार्लर में फेशियल करवाती है, तो कोई महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है. वहीं, कई महिलाएं चेहरे पर कुदरती निखार लाने के लिए घर पर बने उबटन को भी अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं.

अगर आपकी भी शादी एक-दो महीने में होने वाली है तो आप घर पर उबटन बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं. बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर, दूध और शहद जैसी चीजों से बना उबटन स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं घर पर ब्राइडल उबटन बनाने का तरीका और इसे तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

उबटन बनाने के लिए क्या चाहिए?

2 बड़े चम्मच बेसन
डेढ़ बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
केसर के 3-4 धागे
2 बड़े चम्मच दूध
1 बड़ा चम्मच शहद
आधा छोटा चम्मच गुलाब का तेल या बादाम का तेल
3 बड़े चम्मच गुलाब जल

घर पर कैसे बनाएं उबटन?

  1. सबसे पहले केसर के धागों को रातभर दूध में भिगोकर रख दें.
  2. अब एक कटोरी में बेसन, हल्दी और चंदन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. इसमें केसर वाला दूध, शहद और गुलाब का तेल या बादाम का तेल मिलाएं.
  4. आखिर में गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. तैयार मिश्रण न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.

हफ्ते में कितनी बार लगाएं उबटन?

उबटन लगाने की सही फ्रीक्वेंसी आपकी स्किन पर डिपेंड करती है. ऑयली स्किन वाले लोग इसे हफ्ते में एक या दो बार आजमा सकते हैं. नॉर्मल फेस के लिए भी हफ्ते में एक या दो बार पर्याप्त हो सकता है. वहीं, रूखी और संवेदनशील त्वचा वालों को इसे कम इस्तेमाल करना चाहिए या पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.

Advertisement

उबटन लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
उबटन लगाने से पहले हाथ या बांह के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर लालिमा, खुजली या जलन हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं. चेहरे पर मुंहासे, घाव या त्वचा में तेज जलन होने पर भी उबटन लगाने से बचें. इसे चेहरे पर लगाकर जोर से न रगड़ें और साफ पानी से धीरे-धीरे धो लें. 

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement