Homemade Beetroot Lipstic: महंगी लिपस्टिक छोड़ें! चुकंदर से घर पर बनाएं नेचुरल लिपस्टिक, सर्दियों के लिए है बेस्ट
Homemade Beetroot Lipstic: लिपस्टिक लगाने का शौक है लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की जगह कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो घर पर चुकंदर से लिपस्टिक बना सकती हैं. इसे बनाने के लिए आपको चुकंदर के रस के साथ कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी.
Homemade Beetroot Lipstic: सारा मेकअप एक तरफ और होंठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद निखरने वाली खूबसूरती एक तरफ होती है. महिलाएं अपने मेकअप को खास बनाने के लिए अलग-अलग रंगों की लिपस्टिक इस्तेमाल करना पसंद करती हैं. बाजार में कई तरह के शेड्स आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आप चाहें तो थोड़ी-सी मेहनत करके घर पर भी नेचुरल लिपस्टिक बना सकती हैं. इसे तैयार करना काफी आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं होगी. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
लिपस्टिक बनाने के लिए चुकंदर के रस को पैन में डालकर गैस पर 2-3 मिनट तक उबालें. जब रस थोड़ा गाढ़ा और झागदार होने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इस रस को एक कांच के बाउल (कंटेनर) में निकाल लें.
अब इसमें 1 चम्मच मोम और 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं. कटोरे को वैक्स पेपर से ढक दें और 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में छोड़ दें.
अब इस गर्म मिश्रण में विटामिन E ऑयल की 2 बूंदें डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
तैयार मिश्रण को एक छोटी लिपस्टिक डिब्बी या कंटेनर में भरें.
इसे कम से कम 6 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
अब आपकी चुकंदर की लिपस्टिक तैयार है, जिसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं.
चुकंदर से बने लिप बाम के क्या हैं फायदे?
चुकंदर का इस्तेमाल होंठों को हल्का गुलाबी रंग देने के लिए किया जा सकता है. इससे होंठों पर नेचुरल टिंट आता है. वहीं, बी-वैक्स और वैसलीन होंठों की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं. ग्लिसरीन भी होंठों को मुलायम रखने में मदद करता है. विटामिन E ऑयल त्वचा को कंडीशन करने का काम करता है.
Advertisement
इस्तेमाल से पहले रखें इन बातों का ध्यान
घर पर तैयार किए गए इस लिप बाम को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
अगर होंठों पर जलन, खुजली या सूजन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें. इसे बनाने के लिए हमेशा साफ और सूखे बर्तन इस्तेमाल करें.
इसमें ताजा चुकंदर का रस होने के कारण इसे लंबे समय तक स्टोर न करें और खराब होने या गंध बदलने पर इस्तेमाल न करें.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.