scorecardresearch
 

Aloo Bharta Recipe: बैंगन छोड़ लंच में दाल-चावल के साथ खाएं आलू का चटपटा भरता, बदल जाएगा मुंह का स्वाद

Aloo Bharta: आलू एक ऐसी चीज है जो हर घर में लगभग रोज ही बनते हैं. ज्यादातर लोग आलू में कोई न कोई सब्जी मिलाकर या फिर फ्राई करके खाते हैं लेकिन आज हम आलू का लजीज भरता बनाना सिखा रहे हैं. बारीक प्याज और सरसों का तेल डालकर बनने वाला ये आलू का भरता आपके खाने का टेस्ट बढ़ा देगा.

Advertisement
X
आलू भरता (Photo: ITG)
आलू भरता (Photo: ITG)

Aloo Bharta: रोज-रोज एक ही जैसी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं या किचन में ज्यादा वक्त बिताने का मन नहीं है, तो आलू का भरता एक बेहतरीन विकल्प है. बैंगन का भरता तो हर घर में अक्सर बनता है, लेकिन उबले हुए आलू, कच्चे प्याज, हरी मिर्च और शुद्ध सरसों के तेल से बना यह देसी आलू का भरता सादे दाल-चावल के स्वाद को भी कई गुना बढ़ा देता है.

यह नॉर्थ इंडिया का एक लोकप्रिय कम्फर्ट फूड है जो बेहद कम मसालों में मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. अगर आप भी आज के लंच को कुछ अलग और टेस्टी ट्विस्ट देना चाहते हैं तो इस बेहद सिंपल और क्विक आलू भरता रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

सामग्री:

उबले हुए आलू – 4-5 (बड़े आकार के)

बारीक कटा प्याज – 1 छोटा कप

बारीक कटी हरी मिर्च – 2-3

बारीक कटा हरा धनिया – ½ छोटा कप

सरसों का तेल – 1 से 2 बड़ी चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच

चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि:

सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छील लें. अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में आलुओं को रखें और पोटैटो मैशर या हाथों की मदद से इन्हें अच्छी तरह मैश कर लें. ध्यान रहे कि इसमें बड़े टुकड़े न रहें.

Advertisement

मैश किए हुए आलू में बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और ढेर सारा फ्रेश हरा धनिया डालें.

अब इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. इसके बाद भरते की जान यानी 2 चम्मच कच्चा सरसों का तेल डालें. सरसों के तेल का तीखापन इस रेसिपी को असली देसी स्वाद देता है.

सभी सामग्रियों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें ताकि मसालों और तेल का फ्लेवर आलू में पूरी तरह समा जाए. अगर आप चाहें तो प्याज और मिर्च को तेल में हल्का सा भूनकर भी डाल सकते हैं, लेकिन पारंपरिक रूप से इसे कच्चा ही मिलाया जाता है.

आपका झटपट और बेहद स्वादिष्ट आलू का भरता तैयार है. इसे लंच में गरमा-गरम दाल-चावल, घी लगी रोटी या पराठे के साथ साइड डिश की तरह सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement