कई लोग घंटों मेहनत करके कपड़ों पर प्रेस करते हैं, लेकिन फिर भी कपड़े उस तरह नहीं लगते जैसे बाहर से प्रेस वाले भैया करके देते हैं. घर पर कितनी अच्छी प्रेस से इस्त्री कर ली जाए वो वैसे शार्प या फ्रेश नहीं दिखते हैं. कुछ ही देर में सिलवटें भी वापस दिखाई देने लगती हैं, जिससे पूरी मेहनत बेकार लगती है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो महंगे स्टीमर या ड्राई क्लीनिंग पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है.
घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से आप कपड़ों को उसी तरह का प्रोफेशनल फिनिश दे सकते हैं, जो बाहर से प्रेस वाले भैया के करने पर आती है. इतना ही नहीं, इन आसान ट्रिक्स से आपकी प्रेस भी साफ और चमकदार बनी रहेगी, जिससे कपड़ों पर दाग लगने का डर भी कम होगा. आइए जानते हैं ऐसी 3 आसान घरेलू ट्रिक्स, जिनकी मदद से आपके कपड़े हर बार प्रेस करने वाले भैया की प्रेस जैसे शार्प और शानदार नजर आएंगे.
1. कॉर्नफ्लोर स्प्रे से दें हल्का कल्फ: अगर आप चाहते हैं कि कपड़ों में हल्का कल्फ आए और वो लंबे समय तक बिना सिलवटों के दिखें, तो एक गिलास पानी में 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर अच्छी तरह घोल लें. इस घोल को स्प्रे बोतल में भरें और प्रेस करने से पहले कपड़ों पर हल्का-सा छिड़ दें. इससे कपड़ों में हल्की हार्डनेस आती है और प्रेस करने के बाद उनकी फिनिश ज्यादा बेहतर दिखती है.
2. हल्के नम कपड़ों पर करें प्रेस: प्रेस हमेशा हल्के नम कपड़ों पर ही करनी चाहिए. दरअसल, पूरी तरह सूखे कपड़ों की बजाय हल्के नम कपड़ों पर प्रेस करने से सिलवटें जल्दी और ज्यादा अच्छी तरह से निकलती हैं. प्रेस करना हमेशा कॉलर और स्लीव्स से शुरू करें. ऐसा करने से कपड़ों पर प्रेस ज्यादा अच्छी बैठती है और वे बिल्कुल प्रेस करने वाले भैया जैसे नजर आते हैं.
3. गंदी प्रेस को ऐसे करें साफ: अगर प्रेस के नीचे कपड़ा या कोई दूसरी चीज चिपक गई है, तो उसे साफ करना भी आसान है. इसके लिए बेकिंग सोडा और थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. प्रेस पूरी तरह ठंडी होने पर ये पेस्ट उसकी प्लेट पर लगाएं. कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से साफ कर दें. इससे जमी हुई गंदगी हट जाएगी और इस्त्री फिर से चमकने लगेगी.
इन बातों का भी रखें ध्यान