scorecardresearch
 

How to Get Rid Of Dark Underarms: महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्च करने की जरूरत नहीं! अंडरआर्म्स का जिद्दी कालापन होगा दूर! अपनाएं ये घरेलू उपाय

काले अंडरआर्म्स की वजह से स्लीवलेस कपड़े पहनने में झिझक होती है? बार-बार शेविंग, पसीना, रगड़ और गलत प्रोडक्ट्स कालापन बढ़ा सकते हैं. जानिए अंडरआर्म्स की त्वचा की देखभाल के आसान तरीके, किन गलतियों से बचना चाहिए और कब त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है.

Advertisement
X
शरीर को हर अंग को साफ रखना चाहिए. (PHOTO:AI)
शरीर को हर अंग को साफ रखना चाहिए. (PHOTO:AI)

How to Get Rid Of Dark Underarms: गर्मियों और बारिश के मौसम में महिलाएं ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जिनमें आराम के साथ स्टाइल भी नजर आए. स्लीवलेस टॉप, टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज इस मौसम में काफी पसंद किए जाते हैं. मगर काले और गंदे अंडरआर्म्स की वजह से लोग आरामदायक कपड़ें नहीं पहन पाती हैं और स्लीवलेस कपड़ों से दूर भागती हैं. 

अंडरआर्म्स की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी संवेदनशील होती है. बार-बार शेविंग करने, पसीना आने, डेड स्किन जमा होने, टाइट कपड़ों की रगड़ या किसी प्रोडक्ट से एलर्जी के कारण यहां की स्किन का कलर डार्क दिखाई दे सकता है. हार्मोनल बदलाव और वजन में बदलाव भी कुछ लोगों में इस समस्या की वजह बन सकते हैं.

अगर आप भी अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर इसे कम करने में मदद मिल सकती है.

बार-बार शेविंग करने से बचें

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए बार-बार रेजर का इस्तेमाल करने से स्किन में जलन और रगड़ हो सकती है. इससे कालापन बढ़ सकता है, इसलिए शेविंग करते समय साफ और अच्छी क्वालिटी का रेजर इस्तेमाल करें. शेविंग से पहले त्वचा को अच्छी तरह गीला करना भी जरूरी है.

Advertisement

बेसन और दही का इस्तेमाल

अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए बेसन-दही का उबटन लगा सकते हैं. इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें. स्किन को जोर से रगड़ने से बचें. संवेदनशील त्वचा होने पर नींबू का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है.

त्वचा को ज्यादा न रगड़ें

कई लोग कालापन दूर करने के लिए अंडरआर्म्स को जोर-जोर से स्क्रब करते हैं. लेकिन इससे त्वचा में जलन और सूजन हो सकती है. अंडरआर्म्स की सफाई हमेशा हल्के हाथों से करें.

डियोडोरेंट सोच-समझकर लगाएं

कुछ डियोडोरेंट और परफ्यूम वाले प्रोडक्ट्स से स्किन में जलन हो सकती है. अगर किसी प्रोडक्ट को लगाने के बाद खुजली, लालिमा या जलन हो, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें. अंडरआर्म्स को साफ और सूखा रखना भी जरूरी है, वरना वो धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है.

मॉइश्चराइजर लगाएं

नहाने के बाद अंडरआर्म्स पर हल्का, फ्रेगरेंस-फ्री मॉइश्चराइजर लगाने से भी इस समस्या से काफी हद तक मदद मिलती है. इससे त्वचा का रूखापन और कपड़ों की रगड़ कम होती है.

कब डॉक्टर से सलाह लें?

अगर अंडरआर्म्स का कालापन अचानक बढ़ रहा है, त्वचा मोटी या मखमली नजर आ रही है या गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी ऐसा ही कालापन दिखाई दे रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है.

Advertisement

ध्यान रखें कि हर घरेलू नुस्खा हर इंसान की स्किन पर एक जैसा असर नहीं करता. इसलिए किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और त्वचा में जलन होने पर उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement