scorecardresearch
 

Tips to get baby soft Lips: महंगे लिप बाम भी हो जाएंगे फेल! बार-बार फट रहे होंठ पर लगाएं ये चीज, बनेंगे गुलाबी और सॉफ्ट

फटे और रूखे होंठ न केवल आपका लुक खराब करते हैं बल्कि ये दर्द भी देते हैं. यहां हम आपको इनसे राहत पाने के कुछ आसान घरेलू तरीके बता रहे हैं जिसमें अगर आपने एक भी फॉलो कर लिया तो आपकी दिक्कत काफी हद तक दूर हो सकती है.

Advertisement
X
होठों को सॉफ्ट बनाने के लिए लगाएं ये चीजें (Photo: ITG)
होठों को सॉफ्ट बनाने के लिए लगाएं ये चीजें (Photo: ITG)

Tips to get baby soft Lips: मौसम चाहे कड़कड़ाती सर्दी का हो या तपती गर्मी का फटे होंठों की समस्या किसी भी वक्त परेशान कर सकती है. चेहरे की त्वचा के मुकाबले होंठों की स्किन बहुत ज्यादा नाजुक और पतली होती है जिसमें तेल ग्रंथियां नहीं होतीं. यही कारण है कि बाहरी हवा और नमी की कमी का असर सबसे पहले हमारे होंठों पर दिखता है.

अगर आप भी महंगे लिप बाम लगाकर थक चुके हैं और आपके होंठ अपनी कुदरती चमक खोकर काले और सख्त हो गए हैं तो अब अपने किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके देखें. कुछ ही समय में आप इन प्राकृतिक चीजों से अपने होंठों को गुलाबी और मखमली सॉफ्ट बना सकते हैं.

फटे होंठ से छुटकारा पाने के रामबाण उपाय 

गर्मी हो या सर्दी हाइड्रेशन आपके शरीर, स्किन और होठों के लिए बेहद जरूरी होता है. होंठ फटने का एक बड़ा कारण डिहाइड्रेशन भी होता है. इसलिए दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं.

नारियल का तेल एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है. अगर आपके होंठ बहुत फट रहे हैं तो दिन में 2 से 3 बार होंठों पर शुद्ध नारियल का तेल लगाएं.

दूध की ठंडी मलाई होंठों पर लगाने से होंठ नरम और गुलाबी बनते हैं. इसे 10 मिनट लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. आप चाहें तो इसमें जरा सी हल्दी मिलाकर भी लगा सकते हैं. इससे होंठ पर निखार आता है.

Advertisement

एलोवेरा की ताजी पत्ती का जेल होंठ की जलन को शांत करता है और फटी त्वचा को ठीक करने में मदद करता है.

गुलाब जल और ग्लिसरीन भी काफी असरदार है. रात को सोने से पहले गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से होंठों में नमी रहती है.

बाहर निकलते समय ऐसे लिप बाम का प्रयोग करें जिसमें SPF हो ताकि सूरज की किरणों से बचाव हो सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement