बर्गर खाना शायद ही किसी को पसंद ना हो. इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग हर किसी को बर्गर खाना पसंद होता है. अक्सर लोग इसे बाहर जाकर और कभी-कभी घर पर भी बर्गर मंगाकर बहुत मजे से खाते हैं. लेकिन इसे खाने के दौरान एक समस्या लगभग सभी के साथ होती है. जैसे ही इसका बाइट लेने की कोशिश करते हैं, कभी पैटी बाहर निकल जाती है तो कभी सॉस कपड़ों और चेहरे पर लग जाता है. अगर आप भी बर्गर खाते समय इस परेशानी का सामना करते हैं, तो इसके पीछे बर्गर की गलती नहीं है. गलती आपके खाने के तरीके में है.
जी हां, अगर आप भी बर्गर देखते ही उसे सीधा खाने लगते हैं, तो हो सकता है कि सामने बैठे लोग आपको गंवार समझें और सोचे कि आपको बर्गर खाना तक नहीं आता है या कैसे आप अपना चेहरा गंदा कर रहे हैं. ऐसे पल से बचने के लिए मशहूर शेफ पंकज भदौरिया के बताए बर्गर खाने का सही तरीका बताया है, जिससे ना तो कभी आपको कपड़े गंदे और ना ही आपका मुंह.
बर्गर को आधा काटकर खाएं
शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, बर्गर खाने का सबसे आसान और सही तरीका ये है कि इसे कभी भी सीधे नहीं खाना चाहिए. इसकी बजाय चाकू की मदद से बीच से दो हिस्सों में काट लेना चाहिए. ऐसा करने से बर्गर को पकड़ना आसान हो जाता है और पैटी या फिलिंग बाहर निकलने के चांस भी कम हो जाते हैं. इसके साथ ही खाने के दौरान गंदगी भी नहीं फैलती है.
बर्गर को पलटकर खाने की ट्रिक
अगर आप बर्गर को काटना नहीं चाहते हैं, तो एक और आसान तरीका अपना सकते हैं. शेफ के मुताबिक बर्गर को उल्टा करके खाना चाहिए. ऐसा करने से उसे आप ज्यादा मजबूती से पकड़ सकते हैं और उसकी फिलिंग आसानी से बाहर नहीं निकलती.
बर्गर पकड़ने का सही तरीका
बर्गर को सही तरीके से पकड़ना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए तीन उंगलियां ऊपर वाले हिस्से पर रखें और अंगूठे व छोटी उंगली से नीचे वाले बन को सपोर्ट दें. इससे बर्गर पर आपकी पकड़ मजबूत बनी रहेगी और वो हाथ से नहीं फिसलेगा.
बाइट लेने का सही तरीका
शेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि बर्गर खाते समय सबसे पहले ऊपर वाले बन का हिस्सा मुंह में लेना चाहिए, फिर पैटी और आखिर में नीचे वाले बन का हिस्सा. इससे हर बाइट बैलेंस रहती है और बर्गर टूटता भी नहीं है.