scorecardresearch
 

How To Dye Hair Without Color: बिना केमिकल डाई काले होंगे सफेद बाल! चाय की पत्ती के साथ ये लगाएं, मिलेगा 100% पार्लर जैसा हेयर कलर

How To Dye Hair Without Color: सफेद बालों को काला करने के लिए घर पर चाय पत्ती, कलौंजी, करी पत्ता और हल्दी जैसी चीजों से नेचुरल हेयर डाई तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको इस होममेड डाई को बनाने का आसान तरीका बताने वाले हैं. इसके साथ ही ये बताएंगे कि आपको इसे बालों पर कैसे लगाना चाहिए.

Advertisement
X
सफेद बालों को कलर करने के लिए चाय की पत्ती के साथ कलौंजी भी मिलाई जाती है. (Photo: ITG)
सफेद बालों को कलर करने के लिए चाय की पत्ती के साथ कलौंजी भी मिलाई जाती है. (Photo: ITG)

How To Dye Hair Without Color: सफेद बाल आजकल सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ ही नहीं, बल्कि कम उम्र में भी नजर आने लगे हैं. ऐसे में लोग बालों को कलर करने के लिए बार-बार पार्लर जाते हैं और खूब सारे पैसे खर्च करके आते हैं. पार्लर में सफेद बालों को काला करने के लिए केमिकल हेयर डाई का इस्तेमाल किया जाता है. ये डाई तुरंत काला रंग तो देती हैं, लेकिन ये बालों को नुकसान भी पहुंचाती हैं. इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को रूखा और बेजान बनाते हैं. ऐसे में बहुत से लोग अब बालों का काला करने के लिए तरह-तरह के देसी और घरेलू उपाय इस्तेमाल कर रहे हैं.

अगर आप घर पर मौजूद चीजों से कोई नेचुरल विकल्प आजमाना चाहते हैं, तो चाय पत्ती से तैयार होने वाली ये होममेड डाई ट्राई कर सकते हैं. इसमें चाय पत्ती के साथ कलौंजी, करी पत्ता और हल्दी जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. ये नेचुरल सफेद बालों को कुछ समय के लिए गहरा रंग देने में मदद कर सकती है.

डाई बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • 2 चम्मच चाय पत्ती
  • 1 बादाम
  • 1 टेबल स्पून कलौंजी
  • 1 चम्मच हल्दी
  • करीब 2 मुट्ठी सूखे करी पत्ते

डाई बनाने का तरीका:

1.
इन चीजों से घर पर डाई बनाने के लिए सबसे पहले लोहे की कड़ाही या तवा लें. इसमें चाय पत्ती, कलौंजी और बादाम डालकर हल्का भून लें. अब आधा कप पानी लें और इसमें तैयार मिश्रण की करीब 1 चम्मच मात्रा डालें. इसमें बादाम नहीं डालना है. पानी को तब तक उबालें, जब तक इसकी मात्रा लगभग आधी न रह जाए. इसके बाद इसे छानकर अलग रख दें.

2. कड़ाही में बची चाय पत्ती और कलौंजी के मिश्रण को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. जब इसका रंग गहरा होने लगे, तो इसमें हल्दी और सूखे करी पत्ते डाल दें. सभी चीजों को तब तक भूनें, जब तक वे अच्छी तरह सूख न जाएं.

Advertisement

3. इसके बाद गैस बंद कर दें. मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे बारीक पीसकर छान लें. इस तरह आपका होममेड डाई पाउडर तैयार हो जाएगा.

बालों पर कैसे करें इस्तेमाल?

1. अगर आपको बालों पर गहरा रंग चाहिए तो तैयार पाउडर में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इसे ब्रश की मदद से सफेद बालों पर लगाएं. कुछ मिनट रखने के बाद बालों को धो लें.

2. अगर आपको हल्का ब्राउन शेड चाहिए तो मिश्रण में थोड़ी मात्रा में कोको पाउडर मिलाने भी बताया जाता है. हालांकि, इस तरह के घरेलू मिश्रण से मिलने वाला रंग हर व्यक्ति के बालों पर अलग-अलग हो सकता है और ये परमानेंट हेयर डाई का ऑप्शन नहीं है.

बाल धोने के लिए ऐसे करें चाय के पानी का इस्तेमाल
शुरुआत में तैयार किया गया चाय पत्ती वाला पानी फेंकने के बजाय इससे बाल धोने का तरीका भी अपनाया जा सकता है. इसमें थोड़ा शैंपू और विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर बालों को साफ किया जा सकता है.

नोट: इस घरेलू नुस्खे से सफेद बाल हमेशा के लिए काले हो जाएंगे, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इससे बालों पर कुछ समय के लिए काला या गहरा रंग नजर आ सकता है. इसे बालों में लगाने से पहले कान के पीछे या हाथ पर थोड़ा सा लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर जलन, खुजली या लालिमा हो तो इसका इस्तेमाल न करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement