scorecardresearch
 

How to cut raw mango for pickle: आम का अचार डालने की टेंशन खत्म! मिनटों में काटें ढेरों कैरी, अपनाएं ये आसान ट्रिक

गर्मियों में आम का अचार खूब डाला जाता है और भारतीय रसोई में आम का अचार आपको जरूर से मिलेगा. पहले दादी-नानी दिन में बैठकर आम का अचार आराम से समय लेकर बना लेती थीं, लेकिन अब बिजी लाइफस्टाइल में ऐसा करना मुश्किल है. ऐसे में आसान देसी तरीके की मदद से आप आसानी से कच्चे आम काट सकते हैं और झटपट अचार भी बना सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कैरी काटने का आसन तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
कच्ची कैरी लोग खूब खाते हैं. (PHOTO:ITG/AI)
कच्ची कैरी लोग खूब खाते हैं. (PHOTO:ITG/AI)

How to cut raw mango for pickle: आम का मौसम आते ही यूपी-बिहार में आम का अचार डलना शुरू हो जाता है.भारतीय घरों में अचार के बिना खाना जैसे अधूरा माना जाता है, दाल चावल, रोटी सब्जी से लेकर खिचड़ी में लोग चटकारे मारकर अचार खाते हैं. सबसे ज्यादा आम का अचार लोग पसंद करते हैं और इसको अलग-अलग तरीके से बनाया भी जाता है. आम का अचार बनाने के लिए लोगों को सबसे ज्यादा मेहनत कच्चे आम को काटने में आती हैं क्योंकि गुटली होने की वजह से वो आसानी से काटा नहीं जाता है.

कई बार कैरी इतनी सख्त होती है कि चाकू चलाना भी मुश्किल हो जाता है और हाथों में दर्द तक होने लगता है. मगर आपको अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको आसान देसी तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मिनटों में ढेर सारी कैरी काट सकते हैं. इनकी मदद से आप इस सीजन खूब सारा आम का अचार भी डाल पाएंगे. 

आम का अचार डालने के लिए सबसे जरूरी है कि आप कैरी सही चुनें, अचार के लिए हमेशा सख्त और कच्ची कैरी ही चुनें. ज्यादा पकी या नरम कैरी अचार को जल्दी खराब कर सकती है, इसलिए कोशिश करें कि कैरी का गूदा सफेद और बीज पतला हो.

कैरी काटने से पहले करें ये काम

अचार डालने के लिए कैरी काटने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें. इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, इससे ऊपर की धूल-मिट्टी भी साफ हो जाएगी और काटते समय कच्चे आम पर पकड़ मजबूत रहेगी.

Advertisement

इन आसान तरीकों से घर पर काटे कच्चा आम

स्लाइसर या कटर का इस्तेमाल

आजकल बाजार में हाथ से चलने वाले छोटे 'मैंगो कटर' आते हैं, जो दिखने में सेब काटने वाले कटर जैसे होते हैं. इनका इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है, इसके लिए बस आम को सीधा खड़ा करें और कटर को ऊपर से दबा दें. एक ही बार में आम के बराबर हिस्से हो जाएंगे और गुठली अपने आप अलग हो जाएगी. यह तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम समय में परफेक्ट शेप चाहते हैं..

 लकड़ी का फट्टा और भारी चाकू 

अगर आप देसी तरीके से काटना चाहते हैं, तो एक बात का ध्यान रखें कि आम को कभी भी हाथ में पकड़कर न काटें. आपके लिए इस ट्रिक को इस्तेमाल कर सकते हैं. एक मजबूत लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड लें, आम को उस पर रखें और एक भारी वजन वाले चाकू से काटें. आप चाहें तो चाकू की धार पर हल्का सा सरसों का तेल लगा लें. इससे चाकू आम के चिपचिपे रस में फंसेगा नहीं और मक्खन की तरह आम को काटेगा.

जब ज्यादा मात्रा में अचार बनाना हो

भारत के कुछ घरों में आज भी सब लोग मिलकर रहते हैं और ऐसे में वो लोग एक साथ पांच से 10 किलो आम का अचार डालते हैं, वहां लोग पारंपरिक सरौता या लोहे के अचार कटर का इस्तेमाल करते हैं. इससे कम समय में बराबर आकार के टुकड़े तैयार हो जाते हैं, जिससे अचार डालना आसान हो जाता है. 

Advertisement

प्रो टिप:

काटने के बाद उन्हें तुरंत मसालों में न मिलाएं, पहले सूखे कपड़े पर फैलाकर एक से दो घंटे हवा में सुखा लें. इससे आम में मौजूद एक्स्ट्रा नमी निकल जाती है और अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता.

अचार में सरसों का तेल डालने से पहले उसे हल्का गर्म करके ठंडा कर लें. एक तो इससे अचार का टेस्ट भी बढ़ता है और शेल्फ लाइफ भी लंबी होती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement