How to cold room without AC: भारत में इस वक्त सूरज का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली लू (Heatwave) ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दोपहर के वक्त घरों से निकलना तो दूर, कमरों के अंदर बैठना भी सजा जैसा लगने लगा है. हालत यह है कि घर में लगे सीलिंग फैन भी राहत देने के बजाय आग उगल रहे हैं.
कमरे को ठंडा करने के तरीके
ऐसे में हर कोई AC या कूलर चलाने को मजबूर है, लेकिन भारी-भरकम बिजली बिल का डर भी सता रहा है. अगर आप भी इस भीषण गर्मी और पंखे की गर्म हवा से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़िए. आज हम आपको एक ऐसा जादुई देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जिसे पंखे के पास लटकाते ही आपका साधारण पंखा भी AC जैसी ठंडी हवा फेंकने लगेगा और आपका कमरा बर्फ की तरह ठंडा हो जाएगा.
ठंडे पानी से भीगा गीला तौलिए करेगा कमाल
गर्मी में कितना भी पंखा चला लो गर्मी से भागती ही नहीं है, खासकर अगर आपका कमरा गर्म होता है. इसलिए अगर आपके पास टेबल फैन है तो उसके सामने एक गीला और ठंडा तौलिया लटका दें. यह तरीका इवेपोरेटिव कूलिंग के सिद्धांत पर काम करता है जिससे पानी के वाष्पीकरण से हवा का तापमान कम होता है और आपको हवा नमी भरी और ठंडी मिलती है.
ऐसे चलाएं पंखा
गर्मियों में सीलिंग फैन को हमेशा घड़ी की उल्टी दिशा में चलाना चाहिए. ऐसा करने से पंखा हवा को सीधे नीचे की तरफ फेंकता है जिससे कमरे में तुरंत बेहतरीन ठंडक का अहसास होता है. इस सेटिंग से हवा सीधे नीचे की ओर आती है और आपको भीषण गर्मी में भी कूलर जैसी ठंडी हवा का अहसास कराती है.
बर्फ की बोतल का यूज
इस ट्रिक के लिए आप दो प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर उसे फ्रीजर में जमा लें. अब इन जमी हुई बोतलों को पंखे सामने रख दें. पंखा जब चलेगा तो इन बोतलों की ठंडक से टकराकर हवा ठंडी हो जाएगी.
पंखे की दिशा बदलें
गर्मियों में सीलिंग फैन को काउंटर-क्लॉकवाइज घड़ी की उल्टी दिशा में घुमाना सबसे सही है क्योंकि यह हवा को सीधे नीचे धकेलता है जिससे ठंडक का अहसास होता है
क्रॉस वेंटिलेशन का रखें ध्यान
यह सबसे जरूरी है कि क्योंकि सुबह और शाम में हवा दिन के मुकाबले ठंडी होती है इसलिए सुबह और शाम के समय खिड़की और दरवाजों को खोल दें.
इस बोतल वाले हैक को भी करें यूज
अगर पंखा गर्म हवा दे रहा है तो आप दो प्लास्टिक की खाली बोतलें और उन्हें आधा काट लें. अब इन बोतलों में बर्फ के टुकड़े भर दें. बर्फ जल्दी न पिघले. इसके लिए बर्फ के ऊपर 2-3 चम्मच नमक डाल दें.
अब इन बोतलों को किसी धागे या तार की मदद से अपने सीलिंग फैन के ठीक नीचे (या टेबल फैन/पेडेस्टल फैन के पीछे वाले हिस्से में) सुरक्षित तरीके से लटका दें. जैसे ही आप पंखा चलाएंगे, पंखे की हवा इन बर्फ से भरी बोतलों से टकराकर पूरे कमरे में फैलेगी. नमक की वजह से बर्फ धीरे-धीरे पिघलेगी और आपको लंबे समय तक AC जैसी ठंडी और रिफ्रेशिंग हवा मिलेगी.