scorecardresearch
 

Kitchen Cleaning Hacks: किचन में रखे दाल-चावल के प्लास्टिक डिब्बे हो गए हैं चिपचिपे? इस 5 मिनट के ट्रिक से दूर होगी पूरी ग्रीस

किचन प्लेटफॉर्म पर रखे दाल और चावल के प्लास्टिक कंटेनर अक्सर खाना पकाने के धुएं और तेल की वजह से चिपचिपे हो जाते हैं. इन पर जमी जिद्दी ग्रीस को बिना किसी कड़ी मेहनत के सुरक्षित और आसान घरेलू ऑपशंस से साफ करने के जबरदस्त तरीके जानिए.

Advertisement
X
प्लास्टिक कंटेनर्स पर जमी तेल की जिद्दी परत मिनटों में गायब हो सकती है. (Phot: ITG)
प्लास्टिक कंटेनर्स पर जमी तेल की जिद्दी परत मिनटों में गायब हो सकती है. (Phot: ITG)

किचन को भले ही कितना भी साफ कर लें, कुछ दिन में ही वो पहले की तरह गंदा दिखना लगता है. इसके बाद खाना बनाते समय उड़ने वाला तेल और धुआं काउंटर पर रखी चीजों पर जम ही जाता है. प्लास्टिक और स्टील के डिब्बे भी इनसे अछूते नहीं रहते. प्लेटफॉर्म के ऊपर सामने रखे दाल, चावल और मसालों के प्लास्टिक कंटेनर कुछ ही दिनों में तेल और धुंए के कारण चिपचिपे हो जाते हैं. इन पर धूल और ग्रीस की ऐसी परत जम जाती है कि इन्हें साफ करना काफी मुश्किल होता है. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ आसान और असरदार घरेलू ट्रिक्स काम आ सकती हैं.

लिक्विड डिश सोप और गर्म पानी का जादू

अगर कंटेनर्स पर तेल की परत नई है तो हल्के गर्म पानी का फॉर्मूला सबसे बेस्ट काम करता है. ब्रिटिश होम केयर एक्सपर्ट वेबसाइट आइडियल होम के मुताबिक, प्लास्टिक के डिब्बों से तेल और धुंए के निशान हटाने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर डिब्बे को अच्छी तरह से रगड़ना सबसे आसान और प्रभावी तरीका है.

डिब्बों को खाली करके इस गर्म सोप सॉल्यूशन में 15 मिनट के लिए भिगो दें और फिर बिना ज्यादा रगड़े स्पंज से साफ कर लें.

बेकिंग सोडा का असरदार पेस्ट

जब तेल और धुएं की परत पुरानी और ज्यादा जिद्दी हो जाती है तो बेकिंग सोडा काम आता है. अमेरिकी होम पब्लिकेशन द किचन के क्लीनिंग टेस्ट के अनुसार, प्लास्टिक कंटेनर्स पर जमी जिद्दी गंदगी और चिपचिपाहट को काटने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट सबसे बेस्ट ऑपशंस में से एक है.

इसके लिए 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा में हल्का सा पानी मिलाकर टूथपेस्ट जैसा गाढ़ा मिक्चर बना लें. इसे डिब्बों के बाहरी हिस्से पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक नम कपड़े या हल्के स्क्रबर से रगड़कर साफ पानी से धो लें.

Advertisement

सिरके से होगा असर

प्लास्टिक को नुकसान पहुंचाए बिना तेल को पिघलाने में सफेद सिरका बेहद मददगार है. एक खाली स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाकर सॉल्यूशन तैयार करें. इसे चिपचिपे कंटेनर्स पर स्प्रे करें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें.

चिपचिपाहट से बचने के टिप्स

डिब्बों को बार-बार गंदा होने से बचाने के लिए कुकिंग के दौरान कड़ाही या पैन को हमेशा ढक्कन से ढककर रखें, ताकि तेल का धुआं सीधे बाहर न फैले. इसके अलावा हफ्ते में एक बार किचन की सफाई करते समय इन डिब्बों को सूखे कपड़े या हल्के नम कपड़े से वाइप-डाउन जरूर करें जिससे तेल की मोटी परत जमा ही न हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement