How To Clean Greasy Kitchen Cupboards: रसोई घर का वो हिस्सा होता है जहां दिनभर सबसे ज्यादा काम किया जाता है. रोजाना खाना बनाते समय वहां तेल, घी और मसालों के बारीक कण हवा में फैलते हैं, जो धीरे-धीरे किचन कैबिनेट्स और अलमारियों पर जमने लगते हैं. शुरुआत में ये कण नजर नहीं आते हैं, लेकिन समय के साथ गंदगी की ये लेयर मोटी होती जाती है. धीरे-धीरे ये मोटी लेयर चिपचिपी ग्रीस में बदल जाती है. इसका असर सिर्फ रसोई की खूबसूरती पर ही नहीं पड़ता, बल्कि इससे कैबिनेट्स भी पुराने, मैले और बदरंग दिखने लगते हैं.
अक्सर लोग इस जमी हुई चिकनाई को साफ करने के लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं या घंटों रगड़ाई में लगा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई की कैबिनेट्स पर जमी जिद्दी ग्रीस को हटाने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है? कुछ आसान घरेलू उपाय और सफाई के सही तरीके अपनाकर आप मिनटों में कैबिनेट्स पर लगी जिद्दी चिकनाई साफ कर सकते हैं और उनकी चमक वापस ला सकते हैं.
ग्रीस हटाने के लिए सबसे असरदार है डिश सोप और गर्म पानी
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रसोई के कैबिनेट्स पर जमी ग्रीस हटाने के लिए डिशवॉशिंग लिक्विड और गर्म पानी सबसे बढ़िया और असरदार तरीका है. डिश सोप में मौजूद तत्व तेल और ग्रीस को आसानी से ढीला कर देते हैं, जबकि गर्म पानी जमी हुई चिकनाई को ढीला करने में मदद करता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
जिद्दी और चिपचिपी ग्रीस के लिए अपनाएं बेकिंग सोडा
अगर कैबिनेट्स पर कई महीनों से ग्रीस जम गई है और रगड़-रगड़कर साफ करने के बाद भी नहीं निकल रही है, तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है. बेकिंग सोडा में जमी हुई मैल साफ करने की खासियत होती है, जो किचन कैबिनेट पर जमी गंदगी हटाने में मदद करती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
ग्रीस ज्यादा जमी हो तो पहले सतह को गर्म करें
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत पुरानी और जमी हुई चिकनाई को हटाने से पहले हेयर ड्रायर की मदद से उस हिस्से को थोड़ा गर्म कर लें, जिसकी सफाई करनी हो. इससे ग्रीस सॉफ्ट हो जाती है और आसानी से निकल जाती है.
इन चीजों का इस्तेमाल करने से बचें
कई लोग कैबिनेट्स को जल्दी साफ करने के लिए हार्ड ब्रश, स्क्रबर जैसे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं. ऐसा करने से कैबिनेट्स की पॉलिश और फिनिश खराब हो सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, चिकनाई कितनी भी जिद्दी क्यों ना हो उसे हमेशा मुलायम कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ की मदद से ही साफ करना चाहिए.
ग्रीस दोबारा ना जमे उसके लिए क्या करें?
अगर आप चाहते हैं कि एक बार किचन कैबिनेट्स साफ करने के बाद उनपर दोबारा चिकनाई न जमे उसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.