
How to Clean Refrigerator: गर्मियों में फ्रिज में अजीब-सी स्मेल आने लगती है, जिसकी वजह से फ्रिज खोलने का भी मन नहीं करता है. मगर फ्रिज से खोलते ही आने वाली बदबू की वजह से मेहमानों के सामने भी शर्मिंदा होना पड़ता है. इसकी वजह से कई बार फ्रिज में रखा हुआ खाना भी खराब हो जाता है.
यह समस्या आम है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. बदबू का कारण अक्सर खराब खाना, गिरा हुआ तरल या लंबे समय से साफ न किया गया फ्रिज होता है. अच्छी बात यह है कि आप बिना किसी केमिकल के भी फ्रिज को पूरी तरह साफ और फ्रेश बना सकते हैं.
घर पर ऐसे करें फ्रिज की डीप क्लीनिंग
फ्रिज की सफाई के लिए सबसे पहले फ्रिज को खाली करना जरूरी है. इसके लिए आप सभी खाने-पीने की चीजें बाहर निकालें और देखें कि कहीं कुछ खराब या एक्सपायर तो नहीं हो गया.
फ्रिज में रखी खराब चीजों को तुरंत बाहर फेंक दें, क्योंकि यही बदबू की सबसे बड़ी वजह होती हैं.
इसके बाद फ्रिज का प्लग निकालकर उसे बंद कर दें. इसके बाद शेल्फ और ड्रॉअर निकाल लें, ताकि हर कोना अच्छी तरह साफ किया जा सके.

डीप क्लीनिंग के लिए आपको सिर्फ कुछ घरेलू चीजों की जरूरत होगी. इसके लिए आप बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू. एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें एक-दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं.
अब आप इस घोल से अपने फ्रिज के अंदर की दीवारें, शेल्फ और दरवाजे सबकुछ अच्छी तरह से साफ करें. बेकिंग सोडा बदबू को सोखने में मदद करता है और दाग भी आसानी से हटाता है.
फ्रिज में जहां ज्यादा गंदगी या चिपचिपाहट हो, वहां थोड़ा सा सिरका डालकर रगड़कर साफ करें. क्योंकि सिरका नेचुरल डिसइंफेक्टेंट की तरह काम करता है और बैक्टीरिया को कम करता है.
फ्रिज की सफाई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कोनों और रबर की सील को भी अच्छी तरह साफ करें, क्योंकि वहां गंदगी जल्दी जमा होती है.
पूरी सफाई करने के बाद एक सूखे कपड़े से सब कुछ पोंछ लें, ताकि नमी न रहे. इसके बाद आधा कटा हुआ नींबू या एक छोटा बाउल बेकिंग सोडा का फ्रिज के अंदर रख दें.
नींबू या बेकिंग सोडा वाला पानी फ्रिज के अंदर रखने से फ्रिज में ताजगी बनी रहती है और भविष्य में बदबू आने से रोकेगा.
फ्रिज को साफ रखने के लिए कुछ आदतें अपनाना भी जरूरी है. जैसे-