scorecardresearch
 

Tawa Cleaning Hacks: लोहे के तवे पर जम गई है काले लेपड़ों की मोटी परत? बिना हाथ दुखाए ₹10 रुपये की ट्रिक से नए जैसा चमकाएं तवा

Tawa Cleaning Hacks: रोज-रोज पराठे और रोटी बनाने से लोहे के तवे पर कालिख और घी-तेल की मोटी काली परत जम जाती है. इसे साफ करने के लिए लोगों को बहुत रगड़ना पड़का है, जिससे उनका हाथ दुख जाते हैं. आप बिना ज्यादा मेहनत और बिना हाथ दुखाए किए कुछ ट्रिक्स की मदद से सिर्फ 5 मिनट में काले तवे को नए जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement
X
तवे को साफ करने में सिरका, नींबू और बेकिंग सोडा आपकी मदद कर सकते हैं. (Photo: ITG)
तवे को साफ करने में सिरका, नींबू और बेकिंग सोडा आपकी मदद कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Tawa Cleaning Hacks: घरों में रोटी, पराठे और चीला बनाने के लिए रोजाना लोहे का तवा इस्तेमाल किया जाता है. रोज-रोज इस्तेमाल होने की वजह से तवे पर धीरे-धीरे तवे पर पपड़ी जमने लगती है, जिसकी वजह से ये इतना काला पड़ जाता है कि उसकी असली सतह दिखनी ही बंद हो जाती है. तवे के नीचे और किनारों पर जमी कालिख इतनी जिद्दी होती है कि घंटों रगड़ने के बाद भी वो साफ नहीं होती. कई बार आलम ये होता है कि रोटी-पराठा बनाना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग या तो नया तवा खरीदने का सोचते हैं या फिर स्टील स्क्रबर से उसे घिस-घिसकर खराब कर देते हैं.

अगर आपकी रसोई का तवा भी काले लेपड़ों से भर गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको लोहे का तवा साफ करने की आसान ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में तवे की जमी कालिख का सफाया कर सकते हैं और उसे पहले से कहीं ज्यादा साफ बना सकते हैं. खास बात ये है कि इन ट्रिक्स की मदद से साफ करने पर आपको रगड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

क्यों जम जाती है तवे पर कालिख?
लोहे के तवे का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है. इस पर तेज आंच पर खाना बनता है और तेल-घी की मदद से पराठे सेके जाते हैं, जो इस पर जमा होता रहता है. इन सभी वजह से इसकी सतह पर काली परत जम जाती है. समय के साथ ये परत मोटी होती जाती है और नॉर्मल तरीके से साफ नहीं होती.

1. सिरका और बेकिंग सोडा की ट्रिक: तवे की जिद्दी कालिख हटाने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए एक कटोरी में सफेद सिरका लें और उसमें एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को तवे के काले हिस्सों पर अच्छी तरह लगा दें और 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें. इस दौरान ये पेस्ट कालिख और जमी हुई गंदगी को ढीला करने का काम करता है.

Advertisement

2. अब नींबू करेगा कमाल: जब सिरका और बेकिंग सोडा लगे 10-15 मिनट हो जाएं उसके बाद आधा नींबू लेकर तवे पर हल्के हाथों से रगड़ें. नींबू में मौजूद नेचुरल एसिड जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है. अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा नमक भी छिड़क सकते हैं. इसके बाद स्क्रबर या स्पंज से तवे को साफ करें और पानी से धो लें.

बहुत ज्यादा कालिख हो तो अपनाएं ये तरीका
अगर तवा बेहद ज्यादा काला हो चुका है, तो पहले उसे धीमी आंच पर हल्का गर्म कर लें. फिर उस पर नमक डालकर नींबू से रगड़ें. इससे जमी हुई परत जल्दी ढीली पड़ने लगती है. बाद में डिशवॉश लिक्विड से धोकर साफ कर लें.

तवा साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • तवा साफ करने के चक्कर में बहुत ज्यादा जोर से स्क्रबर का इस्तेमाल न करें.
  • तवे को लंबे समय तक पानी में भिगोकर न रखें, इससे उस पर जंग लग सकता है.
  • सफाई के बाद तवे को अच्छी तरह सुखाएं.
  • अगर आप चाहते है कि तवे को साफ करने में ज्यादा मेहनत न करनी पड़े और उस पर कालिख की मोटी परत ना जमे तो उसे रोजाना साफ करते रहें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement