scorecardresearch
 

How To Use Onion Juice For Hair Growth: रुक जाएगा बालों का झड़ना! बस मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के बताए तरीके से लगाएं प्याज का रस

How To Use Onion Juice For Hair Growth: अगर आपके बाल भी झड़कर पतले हो गए हैं और प्याज का रस काम नहीं कर रहा, तो शायद आप इसे गलत तरीके से लगा रहे हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए प्याज के रस को लगाने का सही तरीका बताया है.

Advertisement
X
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया कि प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने से पहले उसे फर्मेंट करना जरूरी है. (Photo: ITG)
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया कि प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने से पहले उसे फर्मेंट करना जरूरी है. (Photo: ITG)

How To Use Onion Juice For Hair Growth: आजकल हर दूसरे व्यक्ति को आप अपने बालों के बारे में बात करते सुन सकते हैं. वो अक्सर यही कहते हैं कि मेरे बाल पहले बहुत अच्छे-भारी हुआ करते थे, लेकिन अब झड़-झड़कर पतले हो गए हैं. ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि बालों के झड़ने, डैंड्रफ होने और सफेद होने की समस्या बहुत ही आम बन गई है. बालों के झड़ने के बहुत से कारण होते हैं. इनमें धूल-मिट्टी, प्रदूषण, केमिकल वाले शैम्पू और बार-बार हेयर कलर करना शामिल होता है. दरअसल, इनसे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं. धीरे-धीरे स्कैल्प खाली दिखने लगता है और मांग भी चौड़ी होने लगती है.

ऐसे में लोग घरेलू बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा मशहूर प्याज का रस है. इन दिनों ज्यादातर सभी लोग प्याज का रस लगाते हैं, लेकिन उन्हें फायदा नहीं मिल पाता है. इसकी वजह प्याज के रस को गलत तरीके से लगाना है. अगर आपको भी फायदा नहीं मिल रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने प्याज का रस लगाने का सही और असरदार तरीका बताया है, जिसे अपनाकर आप बालों को मजबूत और घना बना सकते हैं.

सीधे लगाने से क्यों नहीं मिलता फायदा?
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अक्सर लोग प्याज को पीसकर उसका रस निकालते हैं और सीधे स्कैल्प पर लगा लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता. उनके अनुसार, प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने से पहले उनसे फर्मेंट करना जरूरी होता है. इससे बेहतर रिजल्ट मिलता है.

Advertisement

प्याज के रस को कैसे करें फर्मेंट?
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने प्याज के रस को फर्मेंट करने का सही तरीका बताया है. उन्होंने बताया, 

1. प्याज का रस फर्मेंट करने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
2. इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें.
3. ऐसा करने के बाद आप किसी कपड़े या छलनी की मदद से इसका रस निकाल लें.
4. अब इस रस में थोड़ा सा नमक और शहद मिलाएं.
5. इसे ढककर 2 दिन के लिए ऐसे ही रख दें. इससे ये अच्छे से फर्मेंट हो जाएगा. 

लगाने का सही तरीका
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने प्याज के रस को बालों में लगाने का सही तरीका भी बताया है. इसे स्कैल्प पर लगाने के लिए 

1. सबसे पहले बालों को हल्का गीला कर लें.
2. अब इस तैयार रस को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं.
3. हल्के हाथ से मसाज करें.
4. करीब 1 घंटे तक इसे लगा रहने दें. 1 घंटे बाद फिर माइल्ड या हर्बल शैम्पू से बाल धो लें.

हफ्ते में कितनी बार लगाएं?
जब प्याज का रस लगाने की बात आती है तो ये भी पता होना चाहिए कि आप इसे कितनी बार लगा सकते हैं. इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें और अगर आप अच्छा परिणाम चाहते हैं तो कम से कम 4-6 हफ्ते तक लगातार लगाएं. जब आप इसे लगातार लगाएंगे तभी सही और नजर आने वाला रिजल्ट मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement