scorecardresearch
 

Hair Oiling Mistakes: बालों में जोर-जोर से चंपी करना ही तो नहीं गंजेपन की वजह? तेल लगाने की ये गलती पड़ सकती है भारी

बालों की मजबूती के लिए की जाने वाली चंपी कैसे गलत तरीके से करने पर हेयर फॉल की वजह बन सकती है. वहीं घर पर सही तरीके से की गई हेयर ऑयलिंग करने का तरीका क्या है, इस बारे में स्टोरी में जानेंगे.

Advertisement
X
कई लोग सलून पर जाकर जोर-जोर से चंपी कराते हैं. (Photo: AI Generated)
कई लोग सलून पर जाकर जोर-जोर से चंपी कराते हैं. (Photo: AI Generated)

Hair Oiling Mistakes: बालों को पोषण देने के लिए चंपी करना एक पुराना और भरोसेमंद तरीका माना जाता रहा है. दादी-नानी के समय से ही हम सुनते आ रहे हैं कि बालों में तेल लगाना उन्हें लंबा, घना और मजबूत बनाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही चंपी अगर गलत तरीके से की जाए तो यह फायदे की जगह बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकती है? दरअसल, कई लोग बालों की जड़ों में तेल लगाकर उसे जोर-जोर से यह सोचकर रगड़ते हैं कि इससे तेल अंदर तक जाएगा. हकीकत में यही लापरवाही बालों की सेहत बिगाड़ सकती है और हेयर फॉल का कारण बन सकती है. आइए इससे बाल कैसे कमजोर होते हैं, इस बारे में जान लीजिए.

जोर-जोर से रगड़ने के नुकसान

मेडिकल रिपोर्ट्स कहती हैं, हेयर ऑयलिंग के दौरान सबसे बड़ी गलती होती है स्कैल्प को बहुत जोर से रगड़ना. दरअसल, जब कोई स्कैल्प पर बहुत ज्यादा जोर लगाते हुए बालों में मसाज करता है तो बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं.

बालों के रोम काफी नाजुक होते हैं और रगड़ खाने से वे डैमेज हो सकते हैं जिससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं. बहुत तेजी से मसाज करने से न केवल बालों को नुकसान होता है बल्कि डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी दूसरी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.

रोम छिद्रों का बंद होना

अक्सर लोग तेल लगाकर उसे घंटों या रात भर के लिए छोड़ देते हैं. अगर आप ऑयली स्कैल्प पर ज्यादा तेल लगाते हैं और उसे ठीक से साफ नहीं करते, तो यह गंदगी, पसीने और डेड स्किन सेल्स के साथ मिलकर रोम छिद्रों को बंद कर देता है. यह चिपचिपी परत स्कैल्प के लिए एक हाइजीन ट्रैप की तरह काम करती है जिससे स्कैल्प में इन्फेक्शन और फंगल ग्रोथ का खतरा बढ़ जाता है.

Advertisement

तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

बालों में तेल लगाने का मतलब स्कैल्प को पूरी तरह से भिगोना नहीं है. तेल लगाने के लिए हमेशा अपने फिंगरटिप्स यानी उंगलियों के पोरों का इस्तेमाल करें, न कि नाखूनों का. मसाज को बिल्कुल रिलैक्सिंग रखें, जैसे आप किसी स्पा में हों. हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करना बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए काफी होता है.

तेल को बालों की जड़ों के साथ-साथ सिरों पर भी लगाएं क्योंकि वहां बाल ज्यादा ड्राई होते हैं. तेल को बहुत देर तक न छोड़ें. 30 मिनट से 2 घंटे तक का समय काफी होता है. उसके बाद एक माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैम्पू से बालों को अच्छे से धो लें. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपकी चंपी वाकई बालों के लिए वरदान साबित होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement