scorecardresearch
 

Digestion Time Chart: पिज्जा-बर्गर को पचाने में पेट को लगते हैं 8 घंटे, देखें किस फूड में लगता है सबसे अधिक समय

यह जानना भी जरूरी है कि आपका भोजन पचने में कितना समय लेता है. जहां पानी और तरबूज जैसी चीजें कुछ ही मिनटों में पच जाती हैं, वहीं पिज्जा-बर्गर जैसे हैवी जंक फूड को पचाने में आपके पेट को 8 घंटे तक की कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है.

Advertisement
X
हर फूड को डाइजेस्ट होने में अलग-अलग समय लगता है. (Photo: AI Generated)
हर फूड को डाइजेस्ट होने में अलग-अलग समय लगता है. (Photo: AI Generated)

Digestion Time Chart: हम हर दिन कई तरह की चीजें खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पेट को उन्हें पचाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है? अक्सर लोगों को ये जानकारी नहीं होती कि उस फूड को पचने में कितना समय लगता है और उसके पहले ही दूसरी चीज खा लेता है. दरअसल, हर फूड आइटम का डाइजेशन टाइम अलग-अलग होता है. कुछ चीजें खाते ही चंद मिनटों में शरीर में घुल जाती हैं जबकि कुछ को पूरी तरह पचने में घंटों का समय लग जाता है. सेहत को सही रखने और पेट की बीमारियों से बचने के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि कौन सा भोजन पचने में कितना समय लेता है ताकि आप अपनी अगली मील की प्लानिंग सही तरीके से कर सकें.

पानी और फल-सब्जियां

हेल्थलाइन का कहना है, जिन चीजों में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है और फैट या प्रोटीन न के बराबर होता है उन्हें हमारा पाचन तंत्र सबसे तेजी से ब्रेकडाउन करता है. यही वजह है कि हल्के फल और कच्ची सब्जियां बहुत जल्दी पचकर शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स और मेडिकल रिसर्च के अनुसार, पानी को पचने में समय नहीं लगता और वो तुरंत एब्जॉर्ब हो जाता है. तरबूज को 20 मिनट, संतरा और सलाद को पचने में केवल 30 से 40 मिनट का समय लगता है.

प्रोटीन और डेयरी प्रोडक्ट्स

रिसर्च के मुताबिक, दूध, अंडे और नॉन-वेज जैसी चीजों को पचाने में पेट को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, हाई-प्रोटीन और हाई-फैट वाले फूड्स के मॉलिक्यूल्स काफी जटिल होते हैं. ऐसे में पेट में मौजूद एसिड्स और एंजाइम्स को उन्हें पूरी तरह तोड़ने में अधिक मेहनत और समय लगता है.

Advertisement

लो-फैट दूध या स्किम मिल्क 90 मिनट में पच जाता है, वहीं हैवी फैट और केसिन प्रोटीन के कारण पनीर या चीज को पचने में 4 से 5 घंटे लग सकते हैं. नॉन-वेज में बिना तेल-मसाले का लीन चिकन पेट में ब्रेकडाउन होने में 1.5 से 2 घंटे लेता है, जबकि मछली 45 से 60 मिनट में पच जाती है.

जंक फूड

मेडिकल रिसर्च इस बात की पूरी तरह पुष्टि करती है कि जंक फूड पचने में सबसे ज्यादा समय लेते हैं. चॉकलेट को पचने में जहां 2 घंटे लगते हैं, वहीं पास्ता को 3 घंटे, बर्गर को 4 से 5 घंटे और पिज्जा को पूरी तरह पचने में 6 से 8 घंटे का समय लगता है.

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और मैदे से बनी इन चीजों में फाइबर बिल्कुल नहीं होता और बैड फैट बहुत ज्यादा होता है. फैट को पचाना शरीर के लिए सबसे मुश्किल काम होता है इसलिए ये आंतों में लंबे समय तक फंसे रहते हैं जिससे ब्लोटिंग, गैस और कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement