scorecardresearch
 

How to Stay Cool in Summer: गर्मी में भयंकर धूप सोखते हैं ये 3 रंग के कपड़े, शरीर को बना देते हैं 'ओवन', बीमारी को देते हैं सीधा न्योता

मई-जून की चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सही कपड़ों का चुनाव बेहद जरूरी है. अनजाने में डार्क कलर्स पहनना आपके शरीर को ओवन बना सकता है. जानिए साइंस के मुताबिक वो कौन से तीन रंग हैं जो सबसे ज्यादा धूप सोखते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं.

Advertisement
X
गर्मी में कुछ रंग के कपड़े हीट आकर्षित करते हैं. (Photo: ITG)
गर्मी में कुछ रंग के कपड़े हीट आकर्षित करते हैं. (Photo: ITG)

देश के कई शहरों में तापमान 45-47 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है. इस तेज उमस भरी भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए लोग ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं और घरों में बंद हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके वार्डरोब में रखे कुछ कपड़े इस मौसम में आपके शरीर को और अधिक गर्मी देते हैं और ठंडा होना नहीं देते. जाने-अनजाने में गलत रंगों के कपड़ों का चुनाव आपके शरीर के तापमान को खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकता है. साइंस के मुताबिक, कुछ रंग सूरज की तपिश को सबसे ज्यादा एब्जॉर्ब करते हैं जिससे शरीर ओवन की तरह तपने लगता है और स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. तो आइए उन कपड़ों के रंगों के बारे में जान लीजिए जिन्हें पहनने से बचना चाहिए.

सूरज की गर्मी खींचते हैं ये 3 रंग

साइंस एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मियों में कपड़े के मटीरियल के साथ-साथ उसका रंग सबसे अहम भूमिका निभाता है. गहरे रंग सूरज की लाइट और उसकी थर्मल एनर्जी को सबसे ज्यादा सोखते हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम काले रंग का है जो लगभग 95 प्रतिशत से अधिक लाइट को एब्जॉर्ब कर लेता है और उसे हीट में बदल देता है. इसके बाद नेवी ब्लू और डार्क रेड या मैरून का नंबर आता है. ये तीनों रंग गर्मी के मौसम में थर्मल मैग्नेट की तरह काम करते हैं. अगर आप धूप में इन्हें पहनकर निकलते हैं तो यह सीधे तौर पर आपके शरीर को अंदर ही अंदर ओवन बना देते हैं.

सेहत को कैसे बीमार बनाते हैं ये कपड़े?

मेडिकल न्यूज टुडे का कहना है, गर्मियों में डार्क कलर्स को पहनने का असर सिर्फ ज्यादा पसीना आने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपकी हेल्थ को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. जब शरीर का तापमान कपड़ों की वजह से जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगता है तो बॉडी का इंटरनल थर्मास्टेट बिगड़ जाता है. इससे हीटस्ट्रोक (लू लगना), चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और घमौरियों जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. डार्क कपड़े पसीने को स्किन पर ही लॉक कर देते हैं जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और त्वचा पर एलर्जी या इन्फेक्शन हो जाता है.

Advertisement

समर सीजन में क्या पहनना है सही?

हेल्थलाइन का कहना है, अगर आप इस टॉर्चर जैसी गर्मी में खुद को कूल और सेफ रखना चाहते हैं तो कपड़ों के सिलेक्शन को तुरंत बदलें. गर्मियों में सफेद, पीला और पेस्टल कलर्स (जैसे स्काई ब्लू, लाइट पिंक, मिंट ग्रीन) पहनना सबसे बेस्ट होता है. सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट (परावर्तित) कर देता है जिससे शरीर तक गर्मी नहीं पहुंचती. इसके अलावा हमेशा 100% कॉटन या लिनन फैब्रिक ही चुनें जो स्किन को खुलकर सांस लेने का मौका देते हैं और पसीने को तुरंत सोख लेते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement