scorecardresearch
 

छी-छी! बाथरूम की इन 7 चीजों को देखकर नाक सिकोड़ेंगे मेहमान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

अक्सर आप मेहमानों के लिए घर तो चमका देते हैं, लेकिन जल्दबाजी में बाथरूम की सफाई भूल जाते हैं. जानें बाथरूम की वो 7 चीजें जिन्हें देखकर मेहमान आपकी सफाई पर सवाल उठा सकते हैं और आपकी बेइज्जी भी हो सकती है.

Advertisement
X
गंदा बाथरूम बिगाड़ देगा आपका रुतबा. (Photo: ITG)
गंदा बाथरूम बिगाड़ देगा आपका रुतबा. (Photo: ITG)

सोचिए आपके घर पर मेहमान आने वाले हों तो आप क्या साफ करेंगे? आपका जवाब होगा ड्रॉइंग रूम, किचन, बेडरूम या फिर डाइंनिग टेबल. बहुत से लोग सोफे के कुशन ठीक करते हैं और मेज पर जमी धूल साफ करते हैं क्योंकि उन्हें लगते हैं कि घर का 'फर्स्ट इम्प्रेशन' लिविंग रूम से तय होता है, लेकिन हकीकत में मेहमानों की पैनी नजर उस जगह पर भी होती है जिसे आप अक्सर सबसे आखिर में याद करते हैं. वो है आपके घर का बाथरूम.

भले ही आपके बाथरूम की टाइल्स चमक रही हों, लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो मेहमानों को बहुत बेढंगी लग सकती हैं. वो शायद आपसे कुछ ना कहें, लेकिन अंदर ही अंदर आपकी कमियां निकलाने लगते हैं और उनके दिलों-दिमाग में आपकी एक खराब छवि बन जाती है. एक छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी मेहमाननवाजी पर भारी पड़ सकती है. आज हम आपको बाथरूम से जुड़ी वो 7 खास चीजें बताने वाले हैं, जिन पर मेहमानों की नजर सबसे पहले जाती है. ये चीजें मेहमानों के सामने आपकी बेइज्जी करा सकती हैं.

1. गंदा और चिपचिपा टॉयलेट ब्रश: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बाथरूम के किसी कोने में रखा टॉयलेट ब्रश का आता है. अगर ब्रश गंदा हो, उसमें टिशू चिपका हो, तो ये मेहमानों के सामने बहुत ही खराब इम्प्रेशन बनाता है. मेहमान इसे देखकर गंदा महसूस करते हैं.

2. शीशे पर टूथपेस्ट की छींटे: बाथरूम में घुसते ही लोगों की नजर सबसे पहले वहां लगे शीशे पर पड़ती है. अगर उस पर टूथपेस्ट के सफेद दाग या पानी के सूखे निशान हैं, तो वो बहुत गंदा लगता है.

Advertisement

3. हैंड टॉवल गीला होना या बाथरूम में ना रखा होना: हाथ धोने के बाद अगर मेहमान को पोंछने के लिए सूखा तौलिया न मिले या जो तौलिया टंगा हुआ है वो गीला और बदबूदार हो, तो उनका मुंह बनना लगभग तय है.

4. टॉयलेट सीट के आसपास के दाग: अगर आपकी टॉयलेट सीट के ऊपर या नीचे यूरिन के सूखे पीले दाग जमे हैं, तो समझ लें कि मेहमान के सामने आपकी इज्जत की लुटिया डूबना तय है. ये बहुत ही गंदे लगते हैं. ये सीधे तौर पर आपकी साफ-सफाई की आदतों पर सवाल उठाते हैं.

5. गंदा टूथब्रश स्टैंड और ब्रश हेड: टूथब्रश होल्डर के नीचे जमी काली गंदगी या इलेक्ट्रिक ब्रश के हेड पर जमा मैल किसी को भी खराब महसूस कराने के लिए काफी है.

6. बच्चों की पॉट्टी सीट का सामने होना: अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और उनकी ट्रेनिंग सीट टॉयलेट पर ही खुली रखी रहती है, तो ये मेहमानों के लिए परेशानी भरा हो सकता है.

7. कोनों में पड़ा गंदा पोछा या सफाई का सामान: बाथरूम के एक कोने में पड़ा गीला पोछा, गंदा कपड़ा या हार्पिक की पुरानी बोतलें आपके बाथरूम के पूरे लुक को खराब कर देती हैं. इससे बाथरूम भरा-भरा और गंदा दिखता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement