भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर रिंक सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं और उनका हर अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है. अक्सर ही वो सूट या साड़ी में दिखाई देती हैं और एक बार फिर वो अपने एलीगेंट लुक की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. प्रिया सरोज ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी.
अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर रिंकू की होने वाली बीवी प्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. प्रिया ने अखिलेश के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों कुर्सियों पर बैठे हुए स्माइल करते हुए फोटो क्लिक करवा रहे हैं. इस दौरान उनकी सादगी और स्टाइल से भरपूर एथनिक लुक सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आया.
मरून साड़ी में दिखा एलिगेंट अंदाज
इस खास मौके पर प्रिया सरोज ने मरून कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी, जिस पर ब्लैक और बेज रंग का बारीक डिजाइन हो रखा है. साड़ी का ब्लैक बॉर्डर पूरे लुक को क्लासी टच दे रहा है, सिंपल डिजाइन होने के बावजूद यह साड़ी बेहद अट्रैक्टिव लग रही है.
प्रिया ने मोडल सिल्क साड़ी पहनी है, जिस पर बारीक अजरख हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग हो रखी है. मोड सिल्क फैब्रिक अपने लाइट वेट और मखमली बनावट के लिए जाना जाता है. इस साड़ी की कीमत करीबन 4 हजार रुपये की है, इतनी सस्ती साड़ी को भी प्रिया ने बेहद सलीके से स्टाइल किया है.
मैचिंग ब्लाउज ने बढ़ाई खूबसूरती
प्रिया ने साड़ी के साथ उसी प्रिंट का एल्बो-लेंथ स्लीव्स वाला ब्लाउज स्टाइल किया है, ब्लाउज का सादा लेकिन स्टाइलिश डिजाइन उनके पूरे लुक को ग्रेसफुल बना रहा है.
मिनिमल मेकअप में भी लगीं कमाल
उन्होंने अपने लुक को बेहद नेचुरल रखा. हल्का मेकअप, न्यूड टोन और माथे पर छोटी-सी काली बिंदी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. बिना ज्यादा मेकअप के भी उनका चेहरा काफी फ्रेश नजर आ रहा है.
सिंपल हेयरस्टाइल और मिनिमल एक्सेसरीज
प्रिया सरोज ने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ खुला रखा. हमेशा ही तरह उन्होंने एक्सेसरीज के तौर पर सिर्फ एक क्लासिक रिस्ट वॉच और कुछ सिंपल रिंग्स पहनीं.
सिग्नेचर लुक में दिखे अखिलेश यादव
तस्वीर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने हमेशा वाले अंदाज में सफेद कुर्ता-पायजामा, ब्लैक नेहरू जैकेट और लाल टोपी में नजर आए. अखिलेश यादव को सीएम योगी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है.
काशी में टीना-अदिति संग दिखीं प्रिया
अखिलेश यादव की बेटियों के साथ हाल ही में प्रिया काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची थी, जहां से उनकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.