scorecardresearch
 

140 Eggs Diet: रोजाना 140 अंडे खाता था ये बॉडीबिल्डर! डाइट देख डॉक्टर्स भी रह गए दंग, क्या इतने एग्स खाना सही?

मशहूर बॉडीबिल्डर जे कटलर अपने पीक डेज में बॉडी बनाने के लिए रोजाना 140 अंडे खाते थे. 4 बार के मिस्टर ओलंपिया रह चुके कटलर ने अपनी इस हैरान करने वाली डाइट का खुलासा किया है, जिसे सुनकर फिटनेस लवर्स और डॉक्टर्स भी दंग रह गए हैं.

Advertisement
X
जे कटलर 4 बार मिस्टर ओलंपिया का खिताब जीत चुके हैं. (Photo: AI Generated)
जे कटलर 4 बार मिस्टर ओलंपिया का खिताब जीत चुके हैं. (Photo: AI Generated)

Jay Cutler Diet: बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में जब भी सबसे मस्कुलर और खतरनाक फिजीक वाले एथलीट्स की बात होती है तो जे कटलर का नाम टॉप पर आता है. 4 बार मिस्टर ओलंपिया का खिताब जीतने वाले अमेरिका के इस दिग्गज बॉडीबिल्डर ने अपनी डाइट को लेकर एक ऐसा खुलासा किया था जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था. जे कटलर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वे कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे होते थे तो अपनी मसल्स को मेंटेन रखने के लिए रोजाना 140 एग व्हाइट्स (अंडे का सफेद हिस्सा) खा जाते थे. इस हैवी प्रोटीन डाइट को पचाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इतने अंडे खाना कितना सुरक्षित है, यह बात सभी को जानना जरूरी है.

क्यों खानी पड़ती थी इतनी भारी डाइट?

फिटनेस वेबसाइट फिटनेस बोल्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जे कटलर को अपनी विशालकाय बॉडी को बनाए रखने के लिए दिन में करीब 140 अंडे फोड़ने पड़ते थे. वे एक बार में 30 अंडे खाते थे और ऐसा दिन में कई बार करते थे. उनका पूरा फोकस लीन प्रोटीन पर होता था जिसके लिए वे अंडे की जर्दी को पूरी तरह हटा देते थे. उनके मुताबिक, उस समय में प्रोटीन पाउडर का इतना चलन नहीं था इसलिए वे पूरी तरह नेचुरल सोर्सेज पर ही निर्भर रहते थे.

(Photo: Instagram/jaycutler)

क्या आम लोगों के लिए सुरक्षित है इतनी हैवी डाइट?

इतनी बड़ी मात्रा में अंडे खाना आम लोगों के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है. हेल्थलाइन के मुताबिक, एक स्वस्थ इंसान के लिए रोजाना 1 से 3 अंडे खाना बिल्कुल सेफ है. लेकिन जब कोई इतनी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेता है तो किडनी पर भारी दबाव पड़ता है.

Advertisement

जे कटलर जैसे एथलीट्स दिन में 4 से 5 घंटे हैवी वेट ट्रेनिंग करते थे जिससे उनकी बॉडी इस भारी डाइट को डाइजेस्ट कर लेती थी. बिना वर्कआउट के इतनी कैलोरी और प्रोटीन लेना गंभीर बीमारियां दे सकता है.

पूरे साल की डाइट के लिए खरीद लेते थे मीट!

मेडिकल न्यूज टुजे के आर्टिकल्स के अनुसार, प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर्स का मेटाबॉलिज्म आम लोगों से कई गुना तेज होता है. जे कटलर ने बताया कि वे केवल अंडों पर निर्भर नहीं थे. वे प्रोटीन के लिए सालभर का मीट एक साथ इंतजाम करते थे. वे सीधे एक साथ मीट खरीद लेते थे और उसे अपने बड़े फ्रीजर में  450-450 ग्राम के पैकेट बनाकर स्टोर करके रखते थे, ताकि कॉम्पिटिशन के समय डाइट में कोई कमी न रह जाए.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement