scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

राम चरण ने जुड़वा बच्चों के रखे बेहद खास नाम, अर्थ जीत लेगा दिल, आप भी अपने बेबीज के लिए चुनें ये Spiritual Names

ram charan
  • 1/8

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला हाल ही में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने, जिसका ऐलान मेगास्टार चिरंजीवी ने खास अंदाज में किया था. अब कपल ने अपने बच्चों का हैदराबाद स्थित घर में पारंपरिक नामकरण किया. नामकरण के बाद एक्टर ने अपने  बेटे और बेटी के नाम रिवील कर दिए हैं, जिनके अर्थ गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े है

(Photo: Instagram@alwaysramcharan)

ram charan twins
  • 2/8

राम चरण और उपासना को एक बेटा और बेटी हुई है. कपल ने अपने बेटे का नाम ‘शिवराम’ रखा है, जो भगवान शिव और भगवान राम जैसे दो शाश्वत आदर्शों को जोड़कर बना है, जहां शक्ति और संयम, धर्म और भक्ति का बैलेंस दिखाई देता है. मगर इसके साथ ही यह नाम परिवार की आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक भी माना जा रहा है.

(Photo: Instagram@alwaysramcharan)
 

ram charan and wife
  • 3/8

राम चरण ने बेटे का यह नाम रखने के बारे में बताया कि ‘शिवराम’ नाम उनके पिता के जन्म नाम शिव शंकर वर प्रसाद से भी जुड़ा है. और वो इस नाम के जरिए वे अपने परिवार की जड़ों, संस्कारों और आशीर्वाद को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं. हालांकि अभी तक कपल ने बच्चों की झलक फैंस को नहीं दिखाई है.

(Photo: Instagram@alwaysramcharan)
 

Advertisement
ram charan
  • 4/8

वहीं राम और उपासना ने अपनी बेटी का नाम ‘अनवीरा देवी’ रखा गया है, जिसका मतलब असीम साहस, नारी शक्ति और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है. ‘वीरा’ का अर्थ वीरता और निडरता को दिखाता है, जब उसमें ‘अन’ जुड़ता है तो वो उसे अनंत बना देता है.
 

(Photo: Instagram@alwaysramcharan)
 

ram charan babies
  • 5/8

राम चरण ने बताया कि ‘देवी’ शब्द को जानबूझकर नाम में शामिल किया गया है, ताकि यह याद रहे कि शक्ति और करुणा साथ-साथ चल सकती हैं. एक महिला में साहस के साथ संवेदनशीलता के मिश्रण को ही उसकी असली पहचान समझा जाता है. 

(Photo: Instagram@alwaysramcharan)
 

ram charan
  • 6/8

राम चरण और उपासना की तरह आप भी अपने बच्चों के लिए इस तरह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अर्थ वाले नाम रख सकते हैं. संस्कृत नाम तो लोग आजकल काफी ट्रेंड हैं और भगवान के नाम भी सेलेब्स भी आम लोग अपने बेबीज के नेम्स रख रहे हैं. 

(Photo: Pexels)

twins
  • 7/8

अगर आप शिव-राम की भावना वाले नाम अपने बेटे के लिए तलाश कर रहे हैं तो शिवरमित, रामशंकर, शिवराघव काफी अच्छे हैं. यह तीनों ही नाम अलह होने के साथ-साथ आध्यात्मिक भी हैं. भगवान राम और शिव को जोड़कर बने इन तीनों नाम को सुनकर लोग खुद ही भक्तिमय हो जाएंगे.

(Photo: Pixabay) 
 

baby girl
  • 8/8

राम चरण की बेटी के नाम ‘अनवीरा देवी’ की तरह आप भी अपनी लाडली को कुछ हटकर नाम दे सकते हैं, जिनका अर्थ जानकर हर कोई वैसा नाम रखने की इच्छा जाहिर करें. जैसे 
अन्वीरा, जिसका मतलब बहादुर और समझदार लड़की होता है.
अवनीरा देवी, इसका अर्थ धरती जैसी शांत और मजबूत होता है.
अनिशा देवी, इसका मतलब है, ऐसी लड़की जो खास हो और उसके जैसा कोई दूसरा ना हो. 
अन्वीता, इस नाम का अर्थ होता है, ज्ञान से भरा हुआ.

(Photo: Pixabay)

 

Advertisement
Advertisement