राधिका मर्चेंट एक बार फिर अपने शानदार फैशन अंदाज से सबका ध्यान खींचती नजर आईं, हाल ही में वो अपने पति अनंत के कजिन विक्रम सालगांवकर की शादी की खास पार्टी में पहुंची. जहां वो रेड कलर के बेहद खूबसूरत गाउन में पहुंचीं और किसी खिले हुए लाल गुलाब की तरह ग्लैमरस और अट्रैक्टिव नजर आ रही थीं. राधिका हमेशा ही अपने स्टाइल से लोगों का सारा ध्यान अपनी तरफ कर ही लेती हैं और इस रेड गाउन में भी पार्टी में मौजूद सभी मेहमान उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गए.
(Photo: Instagram@loveleen_makeupandhair)
विक्रम की शादी में भी राधिका बिल्कुल दुल्हन की तरह सजकर पहुंची थी, जहां उनके लुक की खूब चर्चा भी हुई थी. राधिका हर पार्टी में अपना बेस्ट आउटफिट चुनती हैं और इस खास इवेंट के लिए उन्होंने मशहूर लग्जरी फैशन हाउस Oscar de la Renta का डिजाइन किया हुआ ब्राइट रेड गाउन चुना था. उनके गाउन की खासियत था, उसका डीपबैक नेक और फ्लोई स्कर्ट. इस रेड गाउन की हाई-हॉल्टर नेकलाइन और स्लीवलेस स्टाइल ने उनके लुक को मॉडर्न और क्लासी टच दे रहे थे. इसके साथ ही गाउन में हैवी फ्लोई स्कर्ट ेने उनके लुक को पूरा रॉयल लुक दिया.
(Photo: Instagram@loveleen_makeupandhair)
अंबानी परिवार की छोटी बहुरानी राधिका के गाउन की सबसे खास बात यह थी कि उनके गाउन पर बारीक फ्लोरल एप्लीके डिटेलिंग थी. गाउन में गुलाब जैसी रफल डिजाइन नीचे तक झरने की तरह गिरती नजर आ रही थी, जिससे ड्रेस में थ्री-डी इफेक्ट और शानदार टेक्सचर दिखाई दे रहा था और पूरा लुक बेहद लग्जरी और अलग नजर आ रहा था. इस खूबसूरत गाउन में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके परफेक्ट फिगर पर यह गाउन काफी जंच भी रहा है.
(Photo: Instagram@loveleen_makeupandhair)
राधिका अंबानी ने रेड गाउन के साथ एमराल्ड जूलरी पहनी थी, जिसने उनके लुक पर चार चांद लगा दिए. राधिका ने बड़े-बड़े एमराल्ड ग्रीन स्टेटमेंट ईयररिंग्स, डायमंड और एमराल्ड ब्रेसलेट और मैचिंग रिंग्स पहनीं थी. रेड गाउन में ग्रीन एमराल्ड जूलरी अंबानी फैमिली के छोटी बहु के लुक को और ज्यादा स्टाइलिश और एलीगेंट टच दे रहा है.
(Photo: Instagram@loveleen_makeupandhair)
राधिका ने मेकअप को सॉफ्ट और क्लासी रखा, उन्होंने न्यूड आईशैडो, शार्प विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा लगी पलकें बहुत प्यारी लग रही थीं. हल्का ब्लश, हाइलाइटर और न्यूड लिपस्टिक के साथ राधिका ने अपने लुक को कंप्लीट किया था. राधिका का यह ग्लैमरस अवतार हर किसी को इंप्रेस कर रहा है.
(Photo: Instagram@loveleen_makeupandhair)
अनंत अंबानी के पत्नी के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने मिडिल पार्टेड स्लीक बन बनाया हुआ था, जो उनके पूरे लुक को क्लासिक और सोफिस्टिकेटेड टच दिया. गाउन की ड्रामेटिक डिजाइन के साथ इस हेयरस्टाइल ने उनके लुक को ज्यादा ग्रेसफुल बना दिया है.
(Photo: Instagram@loveleen_makeupandhair)
राधिका ने रेड गाउन के साथ मैचिंग सैंडल पहनी हुई थी, जो उनके गाउन के साथ परफेक्ट मैच रही थीं. राधिका के अलावा उनके पति अनंत भी इस पार्टी में ब्लैक कलर का टक्सिडो पहना था. नीता अंबानी भी इस पार्टी में व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थी, जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थीं.
(Photo: Instagram@loveleen_makeupandhair)