scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

'सांप' वाला हार पहन ऑस्कर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, 10 साल छोटे पति ने हाथ में पहना कलावा और मंगलसूत्र, PHOTOS

Priyanka Chopra at Oscars 2026
  • 1/8

प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं. वह जहां भी जाती हैं, अपने लुक्स और फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं. हाल ही में प्रियंका 98वें एनुअल एकेडमी अवार्ड्स में अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं. उन्होंने यहां भी अपने लुक्स से सभी का ध्यान अपने ओर खींचा. प्रियंका इस इवेंट में व्हाइट गाउन में पहुंची थीं.

प्रियंका यहां एक प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं. व्हाइट गाउन और गले में 'सांप' वाला कीमती हार पहनकर प्रियंका ने साबित कर दिया कि वो आज भी ग्लोबल फैशन आइकन हैं.

(Photo: AFP)

Priyanka Chopra at Oscars 2026
  • 2/8

10 साल छोटे पति के साथ पहुंचीं

उम्र में 10 साल छोटे होने के बावजूद निक जोनस हमेशा प्रियंका के सबसे बड़े सपोर्टर नजर आते हैं. रेड कार्पेट पर दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी. जहां प्रियंका अपने फैशन से इंटरनेशनल सुर्खियां बटोर रही थीं, वहीं निक भी अपनी भागीदारी देते नजर आए.

(Photo: AFP)

 

Priyanka Chopra at Oscars 2026
  • 3/8

व्हाइट गाउन में दिखीं अप्सरा

प्रियंका चोपड़ा ने Dior के स्प्रिंग 2026 कॉउचर कलेक्शन से एक कस्टम व्हाइट गाउन पहना था. यह एक स्ट्रैपलेस गाउन था जिसमें फिटेड कोर्सेट बॉडी और थाई-हाई स्लिट था. गाउन के हेमलाइन पर लगे फेदर्स (पंख) उनके लुक में ड्रामेटिक टच जोड़ रहे थे.

(Photo: AFP)
 

Advertisement
Priyanka Chopra at Oscars 2026
  • 4/8

1300 घंटे में बना 'सांप' वाला नेकलेस

प्रियंका के लुक की सबसे बड़ी हाइलाइट उनका नेकलेस रहा. उन्होंने Bulgari का सिग्नेचर 'Serpenti Illusio' नेकलेस पहना था. जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था.

(Photo: Instagram/Priyankachopra)
 

Priyanka Chopra at Oscars 2026
  • 5/8

निक जोनस के हाथ में दिखा 'कलावा'

प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी ब्लैक वेलवेट टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे. लेकिन इंटरनेट पर जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था निक के हाथ में बंधा लाल कलावा. हिंदू धर्म में पवित्र माना जाने वाला यह धागा निक की कलाई पर साफ नजर आ रहा था.

(Photo: AFP)

Priyanka Chopra at Oscars 2026
  • 6/8

मंगलसूत्र ब्रेसलेट ने जीता फैंस का दिल

सिर्फ कलावा ही नहीं, निक जोनस ने अपने हाथ में मंगलसूत्र वाला ब्रेसलेट भी पहना था. काले मोतियों वाला यह ब्रेसलेट निक अक्सर पहने नजर आते हैं जो प्रियंका के प्रति उनके प्यार और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है. 

(Photo: AFP)

Priyanka Chopra at Oscars 2026
  • 7/8

मेकअप और हेयरस्टाइल का क्लासी टच

अपने लुक को बैलेंस करने के लिए प्रियंका ने मेकअप को न्यूट्रल रखा. ड्यूई बेस, न्यूड-कोरल लिप्स और विंग्ड आईलाइनर के साथ उन्होंने बालों को ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल वेव्स में खुला रखा था. उनका यह मिनिमलिस्टिक अंदाज उनके हैवी नेकलेस को बखूबी कॉम्प्लीमेंट कर रहा था.

(Photo: AFP)
 

Priyanka Chopra at Oscars 2026
  • 8/8

235 एलिमेंट से किया डेकोरेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मास्टरपीस को बनाने में 1300 घंटे का समय लगा है. इसमें 235 अलग-अलग एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है जिसके सेंटर में 14 कैरेट का मेडागास्कर नीलम लगा है.

(Photo: Instagram/Priyankachopra)

 

Advertisement
Advertisement