scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

कभी बनीं पंजाबी कुड़ी तो कभी मराठी मुल्गी...भाई की शादी में सारा तेंदुलकर के देसी अवतार, कौन सा लुक आया पसंद?

Sara Tendulkar Wedding looks Outfits For Brother Arjun and sania
  • 1/9

सचिन तेंदुलकर के लाडले बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर कुछ दिन पहले सानिया चांडोक के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस शाही शादी की चर्चा हर तरफ है लेकिन सबकी नजरें अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर पर टिकी रहीं. सारा ने अपने भाई की शादी के हर फंक्शन में अपने लुक और ड्रेसअप से एक सभी का दिल जीता.

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)
 

Sara Tendulkar Wedding looks Outfits For Brother Arjun and sania
  • 2/9

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांडोक की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. ननद बनीं सारा तेंदुलकर ने अपने ट्रेडिशनल और एलिगेंट अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया. लहंगे से लेकर नौवारी साड़ी तक, सारा का हर लुक चर्चा का विषय बना हुआ है.

तो आइए जानते हैं संगीत, हल्दी, मेहंदी से शादी तक सारा ने कौन-कौन से आउटफिट्स पहने.

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)
 

Sara Tendulkar Wedding looks Outfits For Brother Arjun and sania
  • 3/9

संगीत में 'मिरर वर्क' वाला लहंगा

संगीत सेरेमनी के लिए सारा ने बेहद खूबसूरत मिरर वर्क वाला लहंगा पहना. इस हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में सारा काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने बालों में परांदा लगाया था, जो उनके लुक में पंजाबी तड़का लगा रहा था.

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)
 

Advertisement
Sara Tendulkar Wedding looks Outfits For Brother Arjun and sania
  • 4/9

संगीत नाइट में सारा का लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा था. सारा ने लुक को कंपलीट करने के लिए डायमंड जूलरी पहनी थी जिसमें 2 लेयर वाला हैवी नेकलेस, कंगन, मांग टीका, ईयररिंग्स शामिल थे.

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)
 

Sara Tendulkar Wedding looks Outfits For Brother Arjun and sania
  • 5/9

हल्दी में दिखा 'मराठी मुल्गी' लुक

हल्दी की रस्म के लिए सारा ने पूरी तरह से महाराष्ट्रीयन परंपरा को अपनाया. उन्होंने डार्क ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी. इस ट्रेडिशनल लुक में सारा की खूबसूरती और निखर कर सामने आई. ग्रीन साड़ी के साथ सारा ने नाक में पारंपरिक मराठी नथ पहनी थी. बालों का जूड़ा और उस पर लगा गजरा उनके लुक को कंप्लीट किया था.

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)
 

Sara Tendulkar Wedding looks Outfits For Brother Arjun and sania
  • 6/9

मेहंदी में स्लीवलेस सूट

मेहंदी फंक्शन के लिए सारा तेंदुलकर ने एक स्टाइलिश स्लीवलेस सूट कैरी किया था. पेस्टल शेड के इस आउटफिट में सारा बेहद फ्रेश और मॉडर्न लग रही थीं. उन्होंने हाथों में गहरी मेहंदी रचाई थी जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)

 

 

Sara Tendulkar Wedding looks Outfits For Brother Arjun and sania
  • 7/9

मेहंदी की फोटोज में सारा के चेहरे का ग्लो देखा जा सकता है. उन्होंने गले मैं हैवी नेकलेस और ईयरिंग्स से अपने लुक को कंपलीट किया है. इसके अलावा मेकअप को न्यूट्रल रखा है जिसने नेचुरल खूबसूरती को और बढ़ाया है.

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)
  • 8/9

शादी के दिन पहनी गुलाबी साड़ी

शादी के दिन सारा तेंदुलकर ने गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी कैरी की थी. इस क्लासिक लुक में सारा बेहद रॉयल लग रही थीं. साड़ी के साथ उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वेलरी कैरी की थी, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे.

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)

Tendulkar Wedding looks Outfits For Brother Arjun and sania
  • 9/9

कौन सा लुक है आपका फेवरेट?

मिरर वर्क लहंगा, स्लीवलेस सूट, ग्रीन महाराष्ट्रीयन साड़ी या फिर शादी वाली गुलाबी साड़ी? सारा तेंदुलकर ने हर फंक्शन में अपने अलग-अलग देसी लुक शेयर किए हैं. आपको सारा का कौन सा अंदाज सबसे सुंदर लगा?

(Photo: Instagram/Sara Tendulkar)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement