scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

Mukesh Ambani Birthday: सिद्धिविनायक पहुंचे मुकेश अंबानी, लाल साड़ी में नीता और मस्टर्ड सूट में राधिका मर्चेंट के लुक ने बटोरी सुर्खियां

मुकेश अंबानी बर्थडे (Photo: Yogen Shah)
  • 1/8

अंबानी फैमिली अपने रॉयल लाइफस्टाइल और शानदार पार्टीज के साथ ही अपने भक्तिमय अंदाज के लिए भी चर्चा में रहती है. बीते दिनों अंबानी फैमिली ने अनंत अंबानी के जन्मदिन पर जामनगर में भजन संध्या रखी थी और अब मुकेश अंबानी के बर्थडे पर पूरा परिवार गणपति बप्पा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचा.

मुकेश अंबानी बर्थडे (Photo: Yogen Shah)
  • 2/8

जी हां, 19 अप्रैल 2026 को अपना जन्मदिन मनाने के लिए मुकेश अंबानी ने किसी बड़ी पार्टी के बजाय भक्ति का रास्ता चुना. वे अपने जन्मदिन के खास मौके पर आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश-अनंत अंबानी और बहुएं श्लोका-राधिका अंबानी दिखीं.

इस खास मौके पर ईशा अंबानी के बच्चे कृष्णा और आदिया भी अपनी मामी श्लोका और राधिका की गोद में नजर आए. पूरा परिवार ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने दिखा.

मुकेश अंबानी बर्थडे (Photo: Yogen Shah)
  • 3/8

मंदिर में दर्शन के दौरान मुकेश अंबानी बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आए. उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसके साथ उन्होंने डार्क ब्राउन कलर की नेहरू जैकेट पहनी थी. वो अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे.

Advertisement
मुकेश अंबानी बर्थडे (Photo: Yogen Shah)
  • 4/8

हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी अपनी खूबसूरती और एलिगेंस से सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं. अपने पति के जन्मदिन के मौके के लिए उन्होंने एक चटक लाल रंग की साड़ी चुनी.

मुकेश अंबानी बर्थडे (Photo: Yogen Shah)
  • 5/8

उन्होंने गले में भारी सोने का हार, हाथों में चूड़िया पहनी थीं. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता ने माथे पर बिंदी लगाकर बालों को खुला रखा हुआ था. वह हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा करती दिखीं.

मुकेश अंबानी बर्थडे (Photo: Yogen Shah)
  • 6/8

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका की बात करें तो उन्होंने मस्टर्ड येलो कलर का सूट पहना था, जिसे बारीक सुनहरी कढ़ाई से सजाया गया था. उन्होंने अपने बालों को आधा बांधा हुआ था. राधिका बहुत ही सिंपल लुक में नजर आईं. उन्होंने न ज्यादा हैवी जूलरी पहनी हुई थी और न ही ज्यादा मेकअप किया हुआ था.

मुकेश अंबानी बर्थडे (Photo: Yogen Shah)
  • 7/8

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपने सादगी भरे अंदाज से सबका ध्यान खींचा. उन्हें नीले रंग के लहरिया प्रिंट के सूट में देखा गया. उनके कुर्ते पर सफेद रंग की स्ट्रिप्स थीं और फूलों की बारीक कढ़ाई की गई थी. उन्होंने कुर्ते के साथ मैचिंग दुपट्टा और पैंट पहनी थी.

मुकेश अंबानी बर्थडे (Photo: Yogen Shah)
  • 8/8

मंदिर में मुकेश अंबानी के दोनों बेटे, आकाश और अनंत अंबानी भी साथ दिखे. आकाश अंबानी ने गुलाबी रंग का फ्लोरल कुर्ता पहना था, जो काफी अट्रैक्टिव लगा. वहीं अनंत अंबानी ने नीले रंग का कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहना हुआ था. परिवार के साथ ईशा अंबानी के बच्चे कृष्णा और आदिया भी नजर आए, जो बेहद क्यूट लग रहे थे.

Advertisement
Advertisement