scorecardresearch
 

How To Use Paneer Water: पनीर बनाने के बाद सिंक में बहा देते हैं पनीर का पानी? इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, मिलेंगे गजब के फायदे

How To Use Paneer Water: पनीर बनाने के बाद बचा पानी अक्सर लोग फेंक देते हैं, जबकि ये पोषण से भरपूर होता है. आज हम आपको पनीर के पानी के 5 गजब के इस्तेमाल बताने वाले हैं. इसे अगर आप आजतक बेकार समझते आ रहे हैं, तो आप बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं.

Advertisement
X
पनीर के पानी को लस्सी से लेकर चावल बनाने तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)
पनीर के पानी को लस्सी से लेकर चावल बनाने तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

How To Use Paneer Water: आजकल लोग मार्केट से चीजें खरीदकर कम खाना पसंद करते हैं और सारी चीजें घर पर बनाना चाहते हैं. इन्हीं में पनीर भी शामिल हैं. घर में जब भी दूध फाड़कर पनीर बनाया जाता है, तो उसके बाद एक हल्का सफेद-हरा सा पानी बच जाता है. इस पानी को ज्यादातर लोग बेकार समझकर सिंक में बहा देते हैं. आप भी यही करते होंगे, हैं ना? अगर आपका जवाब हां है, तो आप अपना नुकसान कर रहे हैं. 

जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि पनीर का बचा पानी बेकार नहीं है, बल्कि आपकी रसोई के कई काम हल कर सकता है. पनीर के पानी को व्हे (Whey) कहा जाता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ उसे ज्यादा हेल्दी भी बना सकते हैं. अगर आप भी रसोई में चीजों को कम से कम वेस्ट करना चाहते हैं, तो अगली बार पनीर का पानी बिल्कुल भी न फेंकें. आइए जानते हैं पनीर के पानी को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है.

1. ग्रेवी और दाल में करें इस्तेमाल: आप पनीर निकलने के बाद बचे पानी को सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप शाही पनीर, पनीर बटर मसाला, पालक पनीर या कोई भी दाल बना रहे हैं, तो उसमें नॉर्मल पानी की जगह पनीर का पानी डाल लें.

फायदे: इस पानी को इस्तेमाल करने से ग्रेवी का स्वाद थोड़ा और बेहतर हो जाता है. खाने में एक्स्ट्रा पोषण जुड़ जाता है. हल्की खटास डिश का फ्लेवर बढ़ा देती है.

2. लस्सी बनाते समय मिलाएं: गर्मी के दिनों में लस्सी बनाते वक्त थोड़ा सा पनीर का पानी भी मिला सकते हैं.

कैसे बनाएं?

  • इस पानी की मदद से लस्सी बनाने के लिए दही में पनीर का पानी मिलाएं.
  • अगर आप लस्सी को मीठा करना चाहते हैं तो उसमें चीनी या शहद डाल सकते हैं.
  • नमकीन लस्सी के लिए भुना जीरा, काला नमक और हरा धनिया मिला दें.
  • इससे लस्सी और भी पौष्टिक और फ्रेशनेल देने वाली बन जाती है.

3. इडली-डोसा का बैटर करें तैयार: अगर आप घर में इडली या डोसा बनाते हैं, तो चावल और उड़द दाल को नॉर्मल पानी की बजाय पनीर के पानी में भिगोकर देखें.

Advertisement

इससे क्या फायदा मिलेगा?

  • बैटर में पनीर वाला पानी मिलाने से वो जल्दी और अच्छी तरह फर्मेंट होगा.
  • इडली ज्यादा मुलायम बनेंगी.
  • डोसा भी बढ़िया टेक्शचर वाला तैयार होगा.


4. चावल पकाने में करें इस्तेमाल: आप पनीर के बचे पानी का इस्तेमाल चावल बनाने के लिए भी कर सकते हैं.  

इससे मिलते हैं ये फायदे:

  • चावल में हल्का सा अलग स्वाद आता है.
  • चावलों का पोषण बढ़ जाता है.
  • इसे किसी भी सब्जी या दाल के साथ आसानी से खाया जा सकता है.


5. रोटी या पराठे का आटा गूंथें: आप पनीर के बचे पानी को रोटी या पराठे का आटा गूंथने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आटा गूंथते समय नॉर्मल पानी की जगह पनीर का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इससे क्या फायदा मिलेगा?

  • आटा ज्यादा मुलायम और लचीला बनता है.
  • रोटियां और पराठे लंबे समय तक सॉफ्ट रहते हैं.
  • खाने में हल्का सा बेहतर स्वाद भी आता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement