Moringa Pakoda Recipe: हम भारतीयों को शाम की चाय के साथ गरमागरम पकौड़े खाना बेहद पसंद होता है. लेकिन अक्सर लोग अनहेल्दी होने के डर से पकौड़े खाने से बचते हैं. ऐसे में आज हम आपको मोरिंगा की पत्तियों से टेस्टी पकौड़ा बनाना बताएंगे जो नॉर्मल पकौड़े की तुलना में थोड़ा हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. मोरिंगा की पत्तियों में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि मोरिंगा से बने पकौड़े शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं.
आज हम आपको क्रिस्पी और टेस्टी मोरिंगा पकौड़ा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप बेहद कम समय में आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बना पसंद करेंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ती. आइए जानते हैं कि मोरिंगा की पत्तियों से पकौड़ा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप ताजे मोरिंगा के पत्ते
1 कप बेसन
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1–2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा ताजा हरा धनिया
पानी जरूरत के अनुसार
तेल तलने के लिए