scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

TV की मशहूर एक्ट्रेस, डिलीवरी के 12 दिन बाद काम पर लौटी, बेटे की खातिर पति से जोड़ा नाता

कनिका माहेश्वरी
  • 1/8

कनिका माहेश्वरी टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. इन दिनों वो 'सहर होने को है' में अपने निगेटिव किरदार को लेकर छाई हुई हैं. कनिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. 
 

कनिका माहेश्वरी
  • 2/8

कुछ साल पहले खबर आई कि वो अपने पति अंकुर घई से तलाक लेकर हो गई हैं. पर उन्होंने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में इससे इनकार किया. उन्होंने कहा कि उनका तलाक नहीं हुआ है. उनके पति दिल्ली में रहते हैं और वो मुंबई में रहती हैं. 
 

कनिका माहेश्वरी
  • 3/8

इसी पॉडकास्ट में कनिका ने ये भी बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी अनप्लान्ड थी. कनिका दिया और बाती शो के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं. शो पर उनका काफी ख्याल रखा गया. 

Advertisement
कनिका माहेश्वरी
  • 4/8

कनिका ने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो उनके पति ने सेट से पांच मिनट की दूरी पर किराए पर घर ले लिया था. ताकि वो आराम से शूट कर सकें.
 

कनिका माहेश्वरी
  • 5/8

 एक्ट्रेस कहती हैं कि प्रेग्नेंसी में सीरियल के सेट पर मुझे कभी मां की कमी नहीं महसूस करने दी गई. इसलिए मेरा फर्ज बनता था कि मैं शो के प्रति ईमानदार रहूं. 

कनिका माहेश्वरी
  • 6/8

वो कहती हैं कि मैं अपनी डिलीवरी के 12 दिन बाद काम पर लौट गई थी. क्योंकि उस वक्त शो को मेरी जरूरत थी. उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें मॉम गिल्ट हुआ, तो उन्होंने कहा कि नहीं. 
 

कनिका माहेश्वरी
  • 7/8

कनिका कहती हैं कि मुझे कभी मॉम गिल्ट नहीं हुआ. क्योंकि मेरा घर सेट के पास था. जब भी ब्रेक होता था मैं बेटे के पास घर पहुंच जाती थी और पांच मिनट में सेट पर लौट आती थी. 
 

कनिका माहेश्वरी
  • 8/8

एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्होंने पति से अलग होने का फैसला किया था, लेकिन बेटे की खातिर उन्होंने शादी को नया मौका दिया. क्योंकि उनके बेटे को मां और बाप दोनों का प्यार चाहिए था. वो और उनके हसबैंड बेटे की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं.  

All Photos: Instagram @kanicamaheshwari

Advertisement
Advertisement